back to top

ईडी ने धनशोधन के मामले में मुख्तार अंसारी की 73 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की

प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को धनशोधन के एक मामले में उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर-नेता मुख्तार अंसारी की जमीन, एक इमारत और बैंक खाता कुर्क कर ली, जिसकी कीमत 73.43 लाख रुपये हैं। एजेंसी ने एक बयान में बताया कि कुर्क की गई संपत्तियों में गाजीपुर जिले के सदर तहसील के मौजा रजदेपुर देहाती में आराजी नंबर-604 पर स्थित।,538 वर्ग फुट की जमीन और उस पर बनी एक व्यावसायिक इमारत, मऊ जिले के सदर तहसील में मौजा जहांगीराबाद परगना के आराजी संख्या-169 पर अवस्थित 6,020 वर्ग फुट का भूखंड शामिल है।

एजेंसी ने बताया कि इन संपत्तियों की कुल पंजीकृत मूल्य 73,43,900 रुपये है। ईडी ने बताया कि इन संपत्तियों को अब्बास अंसारी (मुख्तार अंसारी के बेटे) ने 6.23 करोड़ रुपये की सरकारी दर के बजाय मात्र 71.94 लाख रुपये में हासिल किया था। बयान के मुताबिक अचल संपत्तियों के अलावा ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अनंतिम कुर्की आदेश जारी कर मुख्तार अंसारी के बैंक खाते में जमा 1.5 लाख रुपये की राशि को भी कुर्क कर लिया है।

मुख्तार अंसारी के खिलाफ धनशोधन का मामला उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज कई प्राथमिकियों के आधा पर दर्ज किया गया है। एजेंसी ने बताया, मुख्तार अंसारी और उनके परिवार के सदस्यों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर उस पर गोदाम बना लिया। गोदाम को भारतीय खाद्य निगम लिमिटेड द्वारा किराए पर लिया गया था और किराया मुख्तार अंसारी के परिवार के सदस्यों को दिया गया था।

ईडी ने इससे पहले मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी और मुख्तार अंसारी और उनके परिवार द्वारा नियंत्रण वाली कंपनी विकास कंस्ट्रक्शन से जुड़ी 1.5 करोड़ रुपये की सात अचल संपत्तियों (जिला मऊ और जालौन में भूखंड के रूप में) को जब्त किया था। इस मामले में अब तक मुख्तार अंसारी, अब्बास अंसारी (मऊ सदर निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक) और मुख्तार अंसारी के बहनोई आतिफ रजा को ईडी ने गिरफ्तार किया है, जबकि एजेंसी ने उनके खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दायर किया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...