back to top

रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह की मौजूदगी में 20 एजेंडों पर चर्चा

रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में गुरुवार को पूर्वी क्षेत्रीय अंतरराज्यीय परिषद की 27वीं बैठक रांची में आयोजित हुई । होटल रेडिसन ब्लू में चल रही इस बैठक में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बीच अंतरराज्यीय समन्वय से जुड़े कुल 20 एजेंडों पर चर्चा हो रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा और मंत्री मुकेश महालिंग, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं मंत्री विजय चौधरी और पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य के अलावा चारों राज्यों के कई वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित हैं। विभिन्न विषयों पर झारखंड का पक्ष रखने के लिए 15 वरिष्ठ आईएएस-आईपीएस की टीम बैठक में मौजूद हैं।

विभिन्न विषयों पर झारखंड का पक्ष रखने के लिए 15 वरिष्ठ आईएएस-आईपीएस की टीम बैठक में मौजूद है। बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वागत किया। बैठक में झारखंड-पश्चिम बंगाल के बीच मयूराक्षी डैम जल विवाद, अपर महानंदा जल योजना के तहत फुलबारी डैम की कॉस्ट शेयरिंग, बिहार में इंद्रपुरी जलाशय परियोजना का निर्माण, व्यापक गाद प्रबंधन नीति, बैंक शाखाओं की गांवों में पहुंच, बच्चों-महिलाओं से दुष्कर्म, पोक्सो अधिनियम आदि के मामले में त्वरित अनुसंधान, राज्यों में फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट की अद्यतन स्थिति, इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम 112 की अद्यतन स्थिति, पश्चिम बंगाल में जमीन अधिग्रहण में विलंब के चलते बीएसएफ के बटालियन और इसके सेक्टर मुख्यालय की स्थापना में हो रहे विलंब जैसे मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।

झारखंड सरकार बैठक के दौरान केंद्र पर 1 लाख 36 हजार करोड़ के बकाए की दावेदारी एक बार फिर से पेश कर सकती है। झारखंड सरकार बैठक के दौरान केंद्र पर 1 लाख 36 हजार करोड़ के बकाए की दावेदारी एक बार फिर से पेश कर सकती है। इसके अलावा, मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि रिलीज करने का मुद्दा भी उठाए जाने की तैयारी है। बिहार और झारखंड के बीच विभाजन के बाद से ही लंबित चल रहे दायित्वों के पुनः निर्धारण और पेंशन संबंधी विवाद का मुद्दा भी बैठक में उठना तय माना जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दोनों राज्यों के महालेखाकारों को दोनों राज्यों को पेंशन की देनदारी के वास्तविक आंकड़े जुटाने का निर्देश दिया था

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दोनों राज्यों के महालेखाकारों को दोनों राज्यों को पेंशन की देनदारी के वास्तविक आंकड़े जुटाने का निर्देश दिया था। दोनों राज्यों के बीच पेंशन राशि के भुगतान एवं प्राप्ति संबंधी आंकड़ों के बीच एकरूपता नहीं होने को लेकर विवाद है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...