गीत-संगीत संग मना ईस्टर मिलन समारोह

याद किए गए पोप फ्रांसिस
लखनऊ। क्राइस्ट चर्च कॉलेज मैदान में लखनऊ के सभी चर्च के संयुक्त प्रयासों से ईस्टर मिलन समारोह आयोजित किया गया। शाम का आगाज पदारी सैमी मथाई के स्वागत वचन के साथ आराधना से हुआ। जिसके बाद प्रारंभिक प्रार्थना एपिफेनी चर्च के रेव. ई एफ बख्श ने की। कैथोलिक धर्मप्रांत के बिशप डॉ. गेराल्ड जे. मथाइस ने पोप फ्रांसिस की याद में एक विशेष प्रार्थना की। मंडली ने मौन रखा और पोप फ्रांसिस के जीवन व विरासत पर विचार व्यक्त किए। एबी चर्च की वरशिप टीम ने गीत तेरे जैसा कोई नहीं येशु गाया। सीएनआई लखनऊ धर्मप्रांत के बिशप मॉरिस ई दान ने अपने उपदेशों से मंडली को आशीर्वाद दिया। इमैनुएल एजी चर्च के रेव लॉरेंस जोसेफ ने बाइबिल पाठ पढ़ा। उसके बाद दो मंडली गीत भाई एनोश ने गाओ गाओ जय के गीत गाओ… और तेरा प्यार है महान… गाया। बाइबिल पाठ बिशप शैलेंद्र दास ने किया। धर्माध्यक्ष आॅगस्टस एंथनी ने आराधना की। सचिव आरके चतरी ने एसोसिएशन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्तुति आराधना का नेतृत्व रेव. एलन रॉकी, सुनील, असेंबली आॅफ बिलिवर्स चर्च के विपिन मैसी ने किया। बिशप ए. एंथोनी असेंबली आॅफ बिलीवर्स चर्च ने वचन साझा किया। हर इंसान के लिए प्रभु यीशु मसीह के प्यार और करुणा के बारे में प्रचार किया। राज्य और राष्ट्र के लिए आशीर्वाद की प्रार्थना भी की। अंकुर कुमार ने समूह के साथ प्रभु की महिमा के लिए मधुर गीत गाए। डॉ. डेविड चार्ल्स, मेथोडिस्ट चर्च ने समापन प्रार्थना की। रेव. मॉरिस कुमार ने धन्यवाद दिया।

RELATED ARTICLES

शतभिषा नक्षत्र और ब्रह्म योग में वरुथिनी एकादशी 24 को

लखनऊ। वैशाख माह कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को वरूथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह तिथि मुख्य रुप से भगवान विष्णु...

युवाओं की सोच को दर्शाता है नाटक करवट बदलती जिंदगी

एसएनए में 17 दिवसीय नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन तीन नाटकों का मंचनलखनऊ। मंचकृति समिति संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से आयोजित 17...

पृथ्वी दिवस पर शुरू किया पोस्टकार्ड अभियान

50-50 पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को रोज भेजेंगेलखनऊ। गोमती को निर्मल बनाने और रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट को सुरक्षित करने के लिए आज से...

Latest Articles