back to top

दया का घर में मनाया गया ईस्टर मिलन समारोह

मानवता और शांति का संदेश दिया
लखनऊ। अनौरा कालिया खेड़ा मोड़ (टी.एस. मिश्रा मेडिकल विश्वविद्यालय के पास) स्थित आरके मैरिज लॉन में ‘दया का घर’ द्वारा ईस्टर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान (जी उठने) की खुशी में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
​चर्च के संस्थापक आर्च बिशप डॉ. आर.सी. शेत ने जनसभा को संबोधित करते हुए मानवता और शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ​”यीशु मसीह ने जनमानस के कल्याण के लिए स्वयं को क्रूस पर बलिदान कर दिया। ईश्वर ने मानव को पापों की दासता से मुक्ति दिलाने और शांति स्थापित करने के लिए इंसान के रूप में जन्म लिया। आज का दिन उनके पुनरुत्थान और विजय का उत्सव है। समारोह में कई विशिष्ट धर्मगुरुओं पास्टर विजय इमैनुअल, राजेश सिंह चौहान, मुकेश शर्मा (वरिष्ठ नेता, भाजपा),बिशप मयंक डेविड, पास्टर रॉबिंसन, पास्टर अजय कुमार, पास्टर विनोद मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

‘धुरंधर’ के राकेश बेदी ने अपने अभिनय से अवध की शाम को बनाया खास

नाटक ‘मसाज’ में राकेश बेदी ने दिखाया जीवन का संघर्षलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में गुरुवार को नाटक 'मसाज' का...

‘बूढ़ी काकी’ के व्यवहार ने बहू रूपा की जगा दी संवेदना

अभिषेक पंडित के निर्देशन में बूढ़ी काकी नाटक का मंचन लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में नाटक 'बूढ़ी काकी' का भावपूर्ण...

डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव के निर्देशन में होगा कथक समारोह परम्परा 2026

गुरुवार 9 अप्रैल को सम्पन्न हुआ परम्परा 2026 संगीत और नृत्य की एक शाम के पोस्टर विमोचन का अनुष्ठान लखनऊ। पद्मजा कला संस्थान की सचिव...

बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से 2.49 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें प्रभावित… आकलन जारी है: केंद्रीय कृषि मंत्री

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि से कई राज्यों में करीब 2.49 लाख हेक्टेयर...

जनगणना 2027 का दूसरा चरण अगले वर्ष से शुरू होगा, पहले चरण में 5.72 लाख परिवारों ने ली स्व-गणना सुविधा

नयी दिल्ली। भारत के महापंजीयक (आरजीआई) ने शुक्रवार को कहा कि जनगणना 2027 के पहले चरण के दौरान अब तक 5.72 लाख से...

सुप्रीम कोर्ट ने जाति आधारित जनगणना रोकने की मांग वाली याचिका खारिज की

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को जाति आधारित जनगणना रोकने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी...

यूपी SIR…. अंतिम सूची में 84 लाख से अधिक मतदाता जोड़े गए… कुल मतदाता की संख्या 13.39 करोड़ हुई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने शुक्रवार को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता...

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी लय जारी रखने उतरेगा पंजाब किंग्स

मुल्लांपुर। पिछले साल के अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने वाली पंजाब किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक संघर्ष कर...

‘धुरंधर’ के राकेश बेदी ने अपने अभिनय से अवध की शाम को बनाया खास

नाटक ‘मसाज’ में राकेश बेदी ने दिखाया जीवन का संघर्षलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में गुरुवार को नाटक 'मसाज' का...