back to top

दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

नई दिल्ली। दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 आंकी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप के झटके शाम में 5.45 बजे महसूस किए गए। इसका केन्द्र एनसीआर क्षेत्र में उत्तर में 28.7 डिग्री अक्षांश और पूर्व में 77.2 डिग्री देशांतर पर व भू-सतह से आठ किमी गहराई में स्थित था।

केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक जीएल गौतम ने बताया कि भूकंप के झटके एनसीआर के पूर्वी इलाकों में नोएडा, गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली के इलाकों में महसूस किया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। आशा है सभी लोग सुरक्षित होंगे। मैं आप सभी में से हर एक के सुरक्षित होने की दुआ करता हूं।

भूकंप के कारण भयभीत लोग अपने घरों से बाहर आ गए। स्थानीय प्रशासन ने अब तक जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिलने की जानकारी दी है। पूर्वी दिल्ली के निवासी एस दामले ने बताया कि उन्होंने भूकंप आने पर अपनी कुर्सी में कंपन महसूस किया। यह कुछ पल के लिए डरा देने वाला अनुभव था। उल्लेखनीय है कि कोरोना संकट के कारण देशव्यापी लॉकडाउन लागू है। इस वायरस के संक्रमण से बचने और इसे फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन के तहत लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...