back to top

स्मार्ट सिटी में लगेगी ई-ओपीडी, डॉक्टर फोन पर देंगे परामर्श

  • हेल्पलाइन नंबर-0522 3515700 पर 10 से 2 बजे तक मौजूद रहेंगे डॉक्टर

लखनऊ(वरिष्ठ संवाददाता)। लॉकडाउन में शहर के निवासियों की स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याओं के समाधान के लिए लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में हेलो डॉक्टर सेवा शुरू की गई है। यहां हेल्पलाइन नंबर-0522 3515700 स्थापित किया गया है। इस नंबर पर एक साथ 10 लोगों की कॉल प्राप्त की जा सकती है।

किसी भी पैथी से परामर्श लेने के लिए यहां अनुभवी चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी। यह सेवा सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रविवार को छोड़कर संचालित रहेगी। इसके अलावा लखनऊ स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर डाक्टर्स से आनलाइन परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध है। मण्डलायुक्त व अध्यक्ष, स्मार्ट सिटी लिमिटेड मुकेश मेश्राम डीएम अभिषेक प्रकाश के नेतृव्व इस सेवा की शुरूआत हुई।

हेलो डॉक्टर सेवा से लगभग 125 डॉक्टर, आयुष के लगभग 35 डॉक्टर तथा होम्योपैथ व यूनानी के लगभग 35 डॉक्टर स्वैच्छिक रूप से जुडे हैं । नगर आयुक्त व मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्मार्ट सिटी, डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र अग्रवाल, महाप्रबंधक स्मार्ट सिटी एसएफए जैदी व लखनऊ स्मार्ट सिटी के सहयोग से इसे तैयार किया गया।

नगर आयुक्त ने बताया यह सेवा तत्कालिक रूप से प्रारम्भ की गयी है। यह आकस्मिक सेवा नही है। यदि किसी को आकस्मिक सेवा की आवश्यकता पड़ती है तो वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र व अस्पताल एवं 102/108 एम्बुलेंस सेवा पर सम्पर्क कर सकता है। कोरोना महामारी के समय लखनऊ स्मार्ट सिटी द्वारा लखनऊवासियों के लिए यह पहल अत्यन्त उपयोगी होगी।

जरूरत पड़ने पर दवाओं की डोर-स्टेप डिलीवरी

हेलो डॉक्टर सेवा के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने के बाद स्मार्ट सिटी में उपलब्ध एलोपैथ, होम्योपैथ, आयुष, यूनानी डॉक्टर्स से कॉलर की मांग एवं समस्या के अनुसार सम्बंधित डॉक्टर्स को कॉल प्रेषित की जायेगी। संवाद स्पष्ट न होने पर कॉल सेंटर को उसी व्यक्ति द्वारा सम्पर्क किया जा सकेगा।

कॉल सेन्टर में इसके लिए नियमित रूप से आयुष डॉक्टर्स एवं फार्मासिस्ट उपस्थित होगें, जो किसी भी प्रकार के संदेह का निवारण करेगें। इसके लिए जिला प्रशासन ने दवाओं की डोर-स्टेप डिलीवरी की सूची भी लखनऊस्मार्टसिटी डॉट काम पर उपलब्ध है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए इस हैलो डॉक्टर सेवा के माध्यम से 18 प्रकार की समस्याओं से सम्बंधित विशेषज्ञों से परामर्श ले सकेंगे।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...