back to top

लॉकडाउन के दौरान डाक विभाग ने यूपी में जरूरतमंदों तक पहुंचाए 30 करोड़ रूपये

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान डाक विभाग छोटे किसानों और मछुआरों जैसे समुदायों के लिए वरदान साबित हो रहा है। डाक विभाग की बदौलत उन्हें घर बैठे पैसा मिल रहा है जिसने एक दिन में जरूरतमंदों को लगभग 30 करोड़ रूपये उनके घर तक पहुंचाए।

उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा, उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्किल ने 11 मई को …. मेगा महा लाग इन दिवस … मनाया। इस दिन यूपी सर्किल की टीम ने आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) के जरिए 2.74 लाख ट्रांजेक्शन (लेनदेन) की प्रोसेसिंग की और जरूरतमंदों को लगभग 30 करोड़ रूपये उनके घर तक पहुंचाए।

उन्होंने कहा कि डाकिए के पास माइक्रो एटीएम होता है। आप माइक्रो एटीएम से दस हजार रूपये तक की रकम निकाल सकते हैं। शर्त केवल इतनी है कि आपका बैंक खाता आधार और मोबाइल से लिंक होना चाहिए और संबंधित मोबाइल रकम निकालते के समय मौजूद होना चाहिए। उन्होंने बताया कि जब से लॉकडाउन लागू हुआ है, हम लगातार 80 हजार ट्रांजेक्शन (लेनदेन) रोजाना कर रहे हैं। दूसरे बैंकों का ट्रांजेक्शन कर रहे हैं।

उसके अलावा अपना भी कर रहे हैं। सिन्हा ने कहा कि डाक विभाग की इस पहल से बूढ़े, दिव्यांग, अक्षम, गरीब, किसान और मज़दूरों को सबसे ज्यादा लाभ हो रहा है। प्रदेश के निदेशक, डाक सेवाएं (मुख्यालय) राजीव उमराव ने कहा कि एईपीएस महा लाग इन अभियान के दौरान लखनऊ मुख्यालय क्षेत्र के तहत डाइरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत 31 हजार से अधिक लाभार्थियों को 3.15 करोड़ रूपये वितरित किए गए।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...