back to top

बंगाल में अब दुर्गा पूजा पर घमासान

 

  • तृणमूल कांग्रेस का आरोप- भाजपा के सामने आत्मसमर्पण करें दुर्गा पूजा समितियां, इसलिए मिला आयकर का नोटिस
  • भाजपा का पलटवार- अधिकतर दुर्गा पूजा समितियों का नियंत्रण तृणमूल नेताओं के हाथ में है और वे इनका इस्तेमाल काले धन को सफेद बनाने में करते हैं

 

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने दुर्गा पूजा समितियों को डराने-धमकाने के इरादे से आयकर का नोटिस भेजा है ताकि वे भाजपा के सामने आत्मसमर्पण कर दें। भाजपा तृणमूल पर पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा आयोजन को रोकने की कोशिश का आरोप लगाती रही है, लेकिन दुर्गा पूजा समितियों को आयकर का नोटिस मिलने के बाद अब तृणमूल ने उस पर राजनीतिक रूप से दोहरा मानदंड अपनाने का आरोप लगाया है और कहा है कि हकीकत में यह भाजपा ही है जो राज्य में दुर्गा पूजा आयोजन को रोकने की कोशिश कर रही है।

 

तृणमूल ने दुर्गा पूजा समितियों को आयकर का नोटिस भेजने के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में यहां एक दिवसीय धरना का आयोजन किया। तृणमूल के महासचिव और राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने पत्रकारों से कहा, लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान वे (भाजपा) राज्य में हमारी सरकार पर दुर्गा पूजा आयोजन को बंद करने का आरोप लगाते थे। लेकिन यह पूरी तरह से गलत और राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा, यह भाजपा सरकार ही है जो दुर्गापूजा समितियों को आयकर का नोटिस भेजकर ऐसा करने की कोशिश कर रही है। यह राजनीतिक रूप से दोहरा मानदंड है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूजा समितियों को आयकर नोटिस भेजने की एकमात्र मंशा उन्हें डराना-धमकाना है ताकि वे भाजपा के सामने आत्मसमर्पण कर दें और उनके (भाजपा के) नेता उन्हें नियंत्रित कर सकें।

 

चटर्जी ने आरोप लगाया, शुरू में उनकी (भाजपा की) योजना इन समितियों पर नियंत्रण करने की थी लेकिन वे नाकाम रहे। इसलिए अब वे आयकर नोटिस भेजकर पूजा समितियों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकतर पूजा समितियां स्थानीय लोगों एवं कुछ स्थानीय विज्ञापनों के माध्यम से मंजूरी लेती हैं। हमें समझ नहीं आ रहा कि इसका आयकर विभाग से क्या लेना है। यहां कई दुर्गा पूजा समितियों को नोटिस जारी किए जाने को लेकर केंद्र की आलोचना करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने रविवार को घोषणा की थी कि बंग जननी ब्रिगेड (पार्टी की महिला शाखा) मंगलवार को सुबोध मलिक चौक पर धरने पर बैठेगी। बनर्जी ने कहा कि त्योहारों को कर वसूली से छूट मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आयोजकों, पूजा में हिस्सा लेने वाले श्रद्धालुओं और बांग्ला से प्यार करने वाले सभी लोगों को इस प्रदर्शन में हिस्सा लेना चाहिए।

 

भाजपा ने विरोध प्रदर्शन करने के तृणमूल कांग्रेस के फैसले की आलोचना की और आरोप लगाया कि राज्य के सत्तारूढ़ दल के नेताओं का एक तबका चिटफंड घोटालों में कथित रूप से लूटे गए धन को पूजा समितियों के जरिए सफेद बनाने के काम में लगा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने कहा, अगर आयकर विभाग उनके (पूजा समितियों के) धन के स्रोत की पड़ताल कर रहा है और उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो फिर वे (तृणमूल) डर क्यों रहे हैं? अधिकतर दुर्गा पूजा समितियों का नियंत्रण तृणमूल नेताओं के हाथ में है और वे इन समितियों का इस्तेमाल धन की कटौती और काले धन को सफेद बनाने में करते हैं। तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को निराधार करार दिया।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...