back to top

गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए तटों पर न हो डंपिंग : मुख्य सचिव

  • नदी के पास 25 जिलों में समय से पूरा हो बायो-डाइवर्सिटी पार्क का काम

लखनऊ। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने गुरुवार को कहा कि गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए नदी के आसपास क्षेत्रों में किसी भी तरह का साॅलिड एवं अन्य वेस्ट की डंपिंग न की जाये और पुराने जमा कचरों को भी साफ किया जाये। गंगा के पास बसे 25 जिलों में बायो-डायवर्सिटी पार्क की स्थापना का काम समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाये।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित बैठक में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन के लिए शासन स्तर से जारी निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की गयी। बैठक में कृषि, नगर विकास, ग्राम्य विकास, नमामि गंगे, जल निगम सहित संबंधित अन्य विभागों ने हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान तिवारी ने रिहायशी और कृषि भूमि पर बनी औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं के संबंध में जल्द से जल्द पुख्ता कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रामसार की अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की सात वेटलेण्ड को संरक्षित करने की कार्यवाही जल्द से जल्द पूरी करायी जाये। इसके अलावा ध्वनि और वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए अतिरिक्त कदम उठाने पर भी चर्चा की गयी और ज़रूरी निर्देश भी दिये गये।

बैठक में बताया गया कि एनजीटी के आदेश के क्रम में उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा पाइप पेयजल परियोजना के तहत हिंडन नदी के दोआबा क्षेत्र में भू-जल प्रभावित 148 ग्रामों में से 103 ग्रामों में स्वच्छ जल आपूर्ति कराने का कार्य पूरा कर लिया गया है और बचे हुए 45 ग्रामों में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का काम 31 दिसम्बर तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

मुजफ्फरनगर में 22 एमएलडी एवं बुढ़ाना में 10 एमएलडी एसटीपी की निविदा प्रक्रिया पूरी हो जाने के फलस्वरूप मुजफ्फरनगर में 22 एमएलडी एसटीपी पर बाउंड्री वाल का काम शुरू करा दिया गया है।

इसके अलावा सहारनपुर में 93.6 एमएलडी एसटीपी की डीपीआर नेशनल मिशन फाॅर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) नई दिल्ली के अनुमोदन और धनराशि जारी करने के लिए भेजी गयी है। यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा दोषी उद्योगों पर 9.40 करोड़ रुपये पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगायी गयी है, जिसके विरुद्ध 3.75 करोड़ रुपये की वसूली भी कर ली गयी है।

इस मौके पर मुख्य सचिव ने कहा कि एनजीटी द्वारा पारित आदेशों के क्रम में शासन स्तर पर जारी निर्देशों का अनुपालन संबंधित विभागों द्वारा तत्परता के साथ किया जाये। समय-समय पर जारी आदेशों का समय से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित वरिष्ठ अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाये।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...