back to top

लॉकडाउन के कारण लखनऊ में इस बार बड़े मंगल के भंडारे पर लगा ग्रहण

लखनऊ। कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन के चलते राजधानी लखनऊ में इस बार बडे मंगल के भंडारे पर भी ग्रहण लग गया है। जेठ की दोपहरी, बड़ा मंगल और इस पर्व का बेसब्री से इंतजार लखनऊ वासियों की संस्कृति का अभिन्न अंग माना जाता है। हर साल बड़े मंगल के दिन बाजारों, दुकानों के सामने, सड़कों, गलियों, मंदिरों के पास, धर्मशालाओं, रेलवे स्टेशनों, बस अडडों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशाल भंडारे का आयोजन होता है और पूरा शहर भर पेट प्रसाद खाता है।

कानपुर रोड पर कृष्णानगर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित जनार्दन मिश्र ने कहा, जेठ महीने का इंतजार सभी हनुमान भक्तों को बेसब्री से रहता है। बडे मंगल का शुभ समय इसी महीने में पड़ता है और इस महीने राजधानी के मंदिरों और गली-गली, सड़क-सड़क विशाल भंडारे होते हैं। मिश्र कहते हैं कि इस बार लॉकडाउन के चलते सब फीका है और लोगों को घरों में ही रहकर हनुमान की आराधना करनी पड़ेगी।

कल्याणपुरी में मां भवानी और हनुमान मंदिर के कर्ता धर्ता संतोष दुबे ने कहा कि लॉकडाउन चल रहा है और किसी भी तरह के धार्मिक अनुष्ठान की अनुमति नहीं है इसलिए इस बार लोग भंडारे में प्रसाद स्वरूप मिलने वाले स्वादिष्ट पकवानों से वंचित रह जाएंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय में प्राचीन संस्कृत विभाग के अनुसंधानकर्ता रहे कर्मकांड विशेषज्ञ रजनीश चंद्राभ श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार चार बड़े मंगल पड़ रहे हैं। पहला बड़ा मंगल 12 मई को पड़ेगा। यह दिन 17 मई तक घोषित लॉकडाउन 3 की अवधि के भीतर पड़ रहा है। उसके बाद 19,26 मई और दो जून को बडे मंगल पडेंगे।

श्रीवास्तव ने कहा कि लॉकडाउन हटने की स्थिति में शेष तीन बड़े मंगल बिना लॉकडाउन के ही पडेंगे लेकिन इसके बावजूद सोशल डिस्टेंसिंग के चलते भंडारे और भीड़ गायब रहेंगे। गोमती तट पर बैकुण्ठ धाम के निकट प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी आचार्य शिव पाण्डेय ने बताया कि बडा मंगल पर लोग हनुमान जी सहित अपने आराध्य देवों की उपासना कर मन्नत मांगते हैं और मनोकामना पूरी होने पर बड़े मंगल पर भंडारा करते हैं।

बड़े मंगल का महत्व बताते हुए ज्योतिष विशेषज्ञ एवं गोण्डा के झालीधाम मंदिर से जुडे पंडित प्रकाश तिवारी ने बताया कि भगवान शंकर और श्रीराम ने हनुमान को वरदान दिया था कि ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को उनकी विशेष पूजा होगी। इस माह हनुमान का दर्जा राम से भी बड़ा होगा। इसी मान्यता के चलते ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को बड़ा मंगल मानते हुए श्रद्धालु हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना करते हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...