back to top

कोविड -19 : मानसून सत्र में सदस्यों की बैठने की व्यवस्था में होगा बदलाव

नई दिल्ली। कोविड-19 के मद्देनजर पहली बार कई तरह की कवायदों के साथ संसद के मानसून सत्र के लिए तैयारियां की जा रही हैं। संक्रमण से बचाव के लिए लोकसभा और राज्यसभा में बैठने की व्यवस्था में भी बदलाव किया जा रहा है।

उचित दूरी का पालन करते हुए सदस्यों के बैठने के लिए दोनों चैंबरों और दीर्घाओं का इस्तेमाल होगा। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर के आरंभ में मानसून सत्र की शुरूआत होने की संभावना है।

राज्यसभा सचिवालय के मुताबिक सत्र के दौरान ऊपरी सदन के सदस्यों को दोनों चैंबर और दीर्घाओं में बैठाया जाएगा। भारतीय संसद के इतिहास में पहली बार इस तरह की व्यवस्था होगी जहां 60 सदस्य चैंबर में बैठेंगे और 51 सदस्य राज्यसभा की दीर्घाओं में बैठेंगे। इसके अलावा बाकी 132 सदस्य लोकसभा के चैंबर में बैठेंगे।

लोकसभा सचिवालय भी सदस्यों के बैठने के लिए इसी तरह की व्यवस्था कर रहा है। दीर्घाओं से भागीदारी के लिए पहली बार बड़े डिस्प्ले वाली स्क्रीन और कंसोल लगाए जाएंगे। दोनों सदनों के बीच विशेष तार बिछाए जाएंगे और कुर्सियों के बीच पॉलीकार्बोनेट शीट की व्यवस्था होगी।

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने 17 जुलाई को बैठक कर सत्र चलाने के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार-विमर्श करने के बाद दोनों सदनों के चैंबरों और दीर्घाओं का इस्तेमाल करने का फैसला किया।

नायडू ने अधिकारियों को अगस्त के तीसरे सप्ताह तक सत्र के लिए तैयारियां पूरी कर लेने का निर्देश दिया था, ताकि इस व्यवस्था का मुआयना हो जाए और इसे अंतिम रूप दिया जा सके। राज्यसभा सचिवालय भी इस काम के लिए पिछले दो सप्ताह से लगातार काम कर रहा है।

सूत्रों ने बताया कि आम तौर पर दोनों सदनों में एक साथ बैठकें होती हैं लेकिन इस बार असाधारण परिस्थिति के कारण एक सदन सुबह के समय बैठेगा और दूसरे की कार्यवाही शाम में होगी।

कोरोना वायरस महामारी के कारण संसद के बजट सत्र की अवधि में कटौती कर दी गयी थी और 23 मार्च को दोनों सदनों को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

परिपाटी के तहत अंतिम सत्र से छह महीने के अंत के पहले संसद का सत्र आहूत होता है। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए सामाजिक दूरी के नियमों के पालन के साथ पहली बार सदन में बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने बताया कि विभिन्न दलों को संख्या के आधार पर राज्यसभा के चैंबर और दीर्घाओं में सीट आवंटित किए जाएंगे और बाकी सदस्यों को सत्तारूढ़ दलों और अन्य के लिए दो खंड में लोकसभा के चैंबर में बैठाया जाएगा। राज्यसभा चैंबर के भीतर प्रधानमंत्री, सदन के नेता, विपक्ष के नेता और अन्य दलों के नेताओं के लिए सीटें चिन्हित की जाएंगी।

पूर्व प्रधानमंत्री-मनमोहन सिंह और एच डी देवेगौड़ा के साथ ही केंद्रीय मंत्रियों और राज्यसभा सदस्य- रामविलास पासवान और रामदास आठवले के लिए भी सदन के चैंबर में चिन्हित सीटें होंगी। अन्य मंत्रियों को सत्तारूढ़ सदस्यों के लिए तय सीटों पर बैठाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड: चमोली के नंदानगर में भारी भूस्खलन से आधा दर्जन मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त, पांच लोग लापता

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर नगर पंचायत में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के मलबे की चपेट में आकर आधा दर्जन...

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में .25 प्रतिशत की कटौती के बाद उछला शेयर बाजार, रुपया लुढ़का

मुंबई । अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अपनी प्रमुख ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती के बाद आईटी शेयरों में खरीदारी से प्रमुख शेयर...

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर देशभर से आयीं खास तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर पूरे देश में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, गृहमंत्री, रक्षामंत्री,...

Most Popular

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में .25 प्रतिशत की कटौती के बाद उछला शेयर बाजार, रुपया लुढ़का

मुंबई । अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अपनी प्रमुख ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती के बाद आईटी शेयरों में खरीदारी से प्रमुख शेयर...

लखनऊ में दुर्गा पूजा को लेकर सजने लगी मां भवानी की प्रतिमा

लखनऊ। शारदीय नवरात्र में दुगार्पूजा को लेकर तैयारियां शुरू होने लगी है। सभी मां दुर्गे के स्वागत में जुटे हुए हैं। बाजारों में जहां...

सकारात्मक सोच से लक्ष्य तय करती हूं : रोशनी चोपड़ा

परंपरा की जड़ों से जुड़ा: आयुर्वेद और बादाम के साथ सुबहों को बनाए और भी खासलखनऊ। सुबह का समय पूरे दिन की दिशा तय...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय ने 75 क्षय रोगियों को गोद लिया

भातखंडे में सेवा पखवाड़ा का आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ में आज 17 सितंबर 2025 को राजभवन उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार सेवा पखवाड़ा के...

लखनऊ जू : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ स्वच्छ उत्सवलखनऊ। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष स्वच्छता अभियान को नवाब वाजिद अली...

भजन बाल वर्ग में दृष्टि पाण्डेय प्रथम व दक्षा गुप्ता द्वितीय

एसएनए में शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगितालखनऊ। 51वीं संभागीय शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता 2025-26 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी (संस्कृति विभाग)...

‘आवाज दो हम एक है’ में गायन व नृत्य ने समां बांधा

महिला मातृ शक्ति द्वारा विभिन्न प्रतियोगितालखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद की महिला शाखा द्वारा आवाज दो हम एक है कार्यक्रम का आयोजन मोहन सिंह बिष्ट सभागार,...

भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर भक्तों ने मांगा आशीर्वाद

लखनऊ। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती बुधवार को शहर में धूमधाम से मनाई गई। कारखानों में जहां सुबह से ही विश्वकर्मा समाज के लोगों...