back to top

लखनऊ में बच्ची को स्कूल ले जाते समय वैन में अकेला पाकर ड्राइवर ने किया दुष्कर्म,गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक स्कूल वैन चालक पर 4 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। यह मामला तब पता चला जब बच्ची घर पहुंचने के बाद सारी बातें अपनी मम्मी से बताई। वहीं, पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह मामला इंदिरा नगर स्थित एक स्कूल से जुड़ी है। आरोप है कि स्कूल वैन के ड्राइवर मोहम्मद आरिफ ने बालिका को स्कूल ले जाते समय स्कूली वैन में अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान बच्ची ने विरोध करने की कोशिश की तो आरोपी ड्राइबर ने उसे डराया-धमकाया और मारपीट भी की, जिससे वह बुरी तरह डरी हुई है।

घर लौटने पर बच्ची ने अपनी मां को यह सब इशारों में आपबीती बतायी, जिसे सुनकर परिवार के होश उड़ गये। बच्ची की मां ने तुरंत स्कूल पहुंचकर प्रबंधन को पूरे मामले की जानकारी दी, हालांकि परिवार का आरोप है कि जानकारी मिलने के बाद भी स्कूल प्रबंधन की तरफ से इस मामले पर किसी भी तरह की कठोर कार्रवाई नहीं की है। इतना ही नहीं, आरोपी ड्राइवर मोहम्मद आरिफ ने बच्ची की मां को शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और बच्ची को गायब कर देने की धमकी भी दिया है।

इसके बाद गुरुवार को पीड़ित बच्ची की मां ने हिम्मत दिखाते हुए इंदिरा नगर थाने में वैन चालक मोहम्मद आरिफ और स्कूल प्रबंधक संदीप कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी वैन चालक मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घाटना में इस्तेमाल की गई वैन को भी कब्जे में ले लिया है।

डीसीपी ईस्ट जोन, शशांक सिंह ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह घटना एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है और माता-पिता के लिए चिंता का विषय बन गई है।

RELATED ARTICLES

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...

योगी कैबिनेट के 21 बड़े फैसले…जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

मदरसों में कामिल-फाजिल डिग्री की मान्यता होगी खत्म, एक्सप्रेस-वे, किसान बीमा, घुमंतू विकास बोर्ड समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता...

बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा

लोक कल्याण संकल्प पत्र में किया था वादा, अनुपुरक बजट में दिए 100 करोड़ अनुपूरक बजट में महिला कल्याण विभाग को 1094.40 करोड़ रुपये का...

योगी सरकार ने खोला खजाना, 59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया

उद्योग, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण को मिला बड़ा प्रोत्साहन अनुपूरक बजट में नई मांगों के लिए की गई 7,854.25 करोड़ की व्यवस्था समाज...

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर विवादों में, पूर्व एक्टिंग टीचर ने लगाए बदसलूकी के गंभीर आरोप

मुंबई। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर पर उनकी पूर्व एक्टिंग टीचर श्रुति देसाई ने टीचरों के साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है...

भारत मां, पाकिस्तान मौसी’ टिप्पणी पर घिरे सनी देओल, बयान से बढ़ी राजनीतिक गर्मी

मुंबई। फिल्म 'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले सनी देओल अपने एक बयान को लेकर विवादों में आ गए। पटना में फिल्म के प्रमोशन...