back to top

डीआरडीओ ने कोरोना रोधी दवा 2डीजी की तकनीक चार फार्मा कंपनियों को हस्तांतरित की: सरकार

नयी दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 2डीजी पर विनिर्माण और संचालन के लिए डॉ रेड्डी लैब के साथ साझेदारी की है और इस दवा की तकनीक चार और फार्मा कंपनियों को हस्तांतरित की है। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने एम के राघवन के प्रश्न के लिखित उत्तर में सदन को यह जानकारी दी और यह भी बताया कि एसआईआर की प्रयोगशाला केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान ने ओरल दवा उमीफेनोविर भी इस लिहाज से विकसित की है।

 

उन्होंने कहा कि डीआरडीओ ने सूचित किया है कि उन्होंने कोविड-19 के उपचार के लिए ओरल एंटीवायरल दवा के रूप में 2डीजी (2-डीआॅक्सी डी-ग्लूकोज) विकसित की है। उन्होंने बताया कि दवा के चरण-2 के नैदानिक परीक्षण के अत्यंत विशिष्ट परिणामों एवं तीसरे चरण के अंतरिम विश्लेषण के आधार पर भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने एक मई, 2021 को आपात स्थिति के लिए मध्यम से गंभीर कोविड-19 रोगियों में सहायक चिकित्सा के रूप में 2डीजी के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। यह कोविड रोगियों में प्रभावी है।
मांडविया ने कहा कि मध्यम से गंभीर रोगियों में दवा के तीसरे चरण के नैदानिक परीक्षण की अंतिम रिपोर्ट अगले महीने के अंत तक उपलब्ध होने की उम्मीद है।

 

मंत्री के मुताबिक वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने सूचित किया है कि सीएसआईआर-केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान ने ओरल दवा उमीफेनोविर विकसित की है जिसका नैदानिक परीक्षण पूरा कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त सीएसआईआर की एक और प्रयोगशाला राष्ट्रीय अंतर्विषयक विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईआईएसटी) ने ओरल दवा मोलनुपिरविर के लिए एक नयी प्रक्रिया विकसित की है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...