back to top

ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने पर बोले द्रविड़, मैंने ड्रेसिंग रूम में गंभीर चर्चा सुनी थी

पेरिस। क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने के धुर समर्थक रहे दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि क्रिकेटर इन खेलों का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े खेल महाकुंभ में प्रतिस्पर्धा करने को लेकर ड्रेसिंग रूम में गंभीर बातचीत सुनी है। क्रिकेट को 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया है। द्रविड़ इस संबंध में ओलंपिक में क्रिकेट: एक नए युग की शुरुआत विषय पर पैनल चर्चा में भाग लेने के लिए फ्रांस की राजधानी में हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान और कोच द्रविड़ ने कहा, मैंने इस संबंध में ड्रेसिंग रूम में गंभीर बातचीत सुनी है। लोग 2026 में होने वाले टी20 विश्व कप और 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप के साथ 2028 के ओलंपिक खेलों के बारे में भी चर्चा कर रहे हैं। मैंने उन्हें यह कहते सुना है कि 2028 में ओलंपिक है। उन्होंने कहा, क्रिकेटर भी स्वर्ण पदक जीतना चाहते हैं, पोडियम पर खड़े होना चाहते हैं, और खेल गांव, एक बड़े खेल आयोजन का हिस्सा बनना चाहते हैं, और इतने सारे खिलाड़ियों के साथ बातचीत करना चाहते हैं।

द्रविड़ ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि जब अगला ओलंपिक करीब होगा तो क्रिकेटर इसके लिए तैयारी कर रहे होंगे। वे इसे गंभीरता से लेंगे और खिलाड़ी वहां पहुंचने के लिए जी-जान से मेहनत करेंगे। यहां इंडिया हाउस में चर्चा के दौरान इस महान बल्लेबाज के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सीईओ ज्योफ एलार्डिस भी मौजूद थे। द्रविड़ ने उम्मीद जताई के चार साल बाद होने वाले ओलंपिक खेलों में भारत महिला और पुरुष दोनों वर्ग में स्वर्ण पदक जीतेगा।

उन्होंने कहा, हम ओलंपिक देखते हुए बड़े हुए हैं। हमने कार्ल लुईस को स्वर्ण पदक जीतते हुए देखा है। महान खिलाड़ियों को प्रदर्शन करते हुए देखा है। आप हमेशा इस तरह के महान आयोजनों का हिस्सा बनना चाहते हैं। यह वास्तव में सपना सच होने जैसा है। द्रविड़ ने कहा, मेरे लिए एक शानदार क्रिकेट टूर्नामेंट का सपना है। मुझे उम्मीद है कि भारत की पुरुष और महिला टीम स्वर्ण पदक जीतेगी। लेकिन मैं इससे भी अधिक यहां मौजूद प्रत्येक के लिए कामना करता हूं। इतने सारे भारतीय प्रशंसक लॉस एंजिल्स आकर क्रिकेट का समर्थन कर सकेंगे और बाकी दुनिया को दिखा सकेंगे कि क्रिकेट कितना बड़ा और महान खेल है।

भारत की टी20 विश्व कप में जीत के बाद मुख्य कोच का पद छोड़ने वाले द्रविड़ में मजाकिया अंदाज में कहा, दुर्भाज्ञ से मैं खेलों में नहीं खेल पाऊंगा, लेकिन मैं किसी न किसी क्षमता में वहां मौजूद रहने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। अगर कुछ और नहीं, तो मैं मीडियाकर्मी के रूप में वहां रहने की कोशिश करूंगा।

द्रविड़ ने इसके साथ ही टी20 विश्व कप के दौरान अमेरिका में सुबह मैच खेले जाने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि इसमें किसी तरह की दिक्कत नहीं थी। उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरुआत करना मेरे लिए कोई समस्या थी। हम मनोरंजन व्यवसाय में हैं, जो उन लोगों की जरूरतों को पूरा करता है जो खेल देखना चाहते हैं। मुझे इससे बिल्कुल कोई समस्या नहीं थी।

RELATED ARTICLES

काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले का दावा, 400 मौतें; पाकिस्तान ने आरोप नकारे

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए कथित हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई,...

केकेआर को लगा बड़ा झटका…चोटिल हर्षित राणा आईपीएल से हो सकते हैं बाहर

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के बाद उबर रहे...

हरियाणा राज्यसभा चुनाव : भाजपा के भाटिया, कांग्रेस के बौद्ध निर्वाचित,क्रॉस-वोटिंग हुई

चंडीगढ़ । भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। अधिकारियों के...

चैत्र नवरात्र : पूजा सामग्री से पटे बाजार, सजने लगे शहर के देवी मंदिर

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के पहले बाजार में लोगों माता के श्रृंगार और पूजन का सामान खरीदा। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को देखकर...

मित्रता और दानशीलता का उदाहरण है ‘कर्णभारम’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम व अग्रसर सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से नाटक कर्णभारम का मंचन...

वैश्य समाज ने गोसेवा के साथ मनाया एकता दिवस, सेवा वर्ष की शुरूआत

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रामदास अग्रवाल की जयंती पर आयोजन लखनऊ। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रहे रामदास अग्रवाल की जयंती वैश्य एकता दिवस...

सुभागी में दिखी स्त्री के आत्मसम्मान की कहानी

15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य कार्यशाला का समापनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान और रंगनाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य...

सुंदरकांड पाठ के साथ कल से शुरू होगा चैती महोत्सव

तुलसी मंच पर देवताओ का आवाहन स्तुति पाठ से किया जायेगालखनऊ। श्री रामलीला समिति ऐशबाग के तुलसी सभागार में चैती महोत्सव को लेकर प्रेसवार्ता...

भातखंडे के छात्रों के लिए लगी भरतनाट्यम की क्लास

दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर क्लास का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के नृत्य विभाग द्वारा शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर...