back to top

संगठन नहीं बढ़ाना, देश बचाना है : प्रियंका

रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार को रायबरेली पहुंची। लखनऊ से जाते वक्त रास्ते में बछरावां के चूरूवा मंदिर पर कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। प्रियंका ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद भुएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेस नेताओं और कार्यकतार्ओं के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की। इस दौरान प्रियंका ने कहा कि हमें संगठन को नहीं बढ़ाना है, देश को बचाना है। इसके लिए हमको दिन रात मेहनत करना है। कांग्रेसियों से कहा कि देश व संविधान बचाना है तो 16 हफ्ते 24 घंटे हमको दीजिए।

 

यह जानकारी बैठक से निकलने के बाद कांग्रेस जिला महासचिव नौशाद खतीब ने दी। खीरो ब्लॉक की अध्यक्ष प्रियंका ने बताया कि हमारी नेता ने विधानसभा चुनाव और संगठन को और मजबूत करने के लिए चर्चा हुई है़। इस बात पर भी पार्टी के कार्यकतार्ओं को ही टिकट मिले, जो कांग्रेसी हैं। ग्राम सभाओं में जाकर कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि संगठन के गठन और वर्तमान में जो जन समस्याएं हैं उनको लेकर चर्चा हुई है। बूथ स्तर तक संगठन बने इसको लेकर भी चर्चा हुई है। कांग्रेस के जिला महासचिव अजीत सिंह ने सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के बयान पर कहा कि भारत देश में सभी जातियों का सम्मान है। देश को आजाद कराने में सभी जातियों का सहयोग रहा है। हम उनके बयान की निंदा करते हैं। प्रियंका के आज हनुमान मंदिर में किए गए दर्शन पर कहा कि प्रियंका गांधी पूर्व में महाकाल के भी दर्शन किए थे। वो हिंदू धर्म से हैं और हम लोगों का कर्तव्य है।
अपने नेता के स्वागत करने व उनकी एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ता जगह-जगह पर मौजूद दिखे। इसी बीच, बछरांवा चौराहे पर भी कार्यकतार्ओं की भीड़ मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...