back to top

सावन में राशि के अनुसार करें दान, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

इस दिन प्रीति आयुष्मान योग बन रहा है
लखनऊ। सावन माह में शिव जी की पूजा का विधान है। इस दौरान उनकी पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। हर बार की तरह इस साल भी सावन कई शुभ योग के साथ शुरू हो रहा है। वहीं 22 जुलाई 2024 से इसकी शुरूआत हो रही है। इस दिन प्रीति आयुष्मान योग बन रहा है। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में चातुर्मास होता है। इस दौरान पूरी सृष्टि का संचालन महादेव के हाथों में होता है। ऐसे में आपके हर कार्य में भोलेनाथ का आशीर्वाद बना रहता है। कहते हैं कि व्यक्ति को सावन माह में अधिक पूण्य कार्य करने चाहिए। इसका महादेव संपूर्ण फल प्रदान करते है। ऐसे में दान को बेहद खास माना गया है। मान्यता है कि महादेव के प्रिय माह सावन में दान करने से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है। इसके अलावा सफलता के भी योग बनते हैं। आप चाहें तो राशिनुसार भी दान कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि किस राशि को क्या दान करना चाहिए।

सावन में करें राशि अनुसार दान

मेष राशि
मेष राशि के लोग सावन के पहले सोमवार के दिन शहद का दान कर सकते हैं। इसके अलावा आप मसूर दाल और लाल रंग के वस्त्र का भी दान कर सकते हैं।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग सावन में सफेद कपड़े, घी, तेल और ज्वार का दान कर सकते हैं। आप रुई, दही, इत्र के साथ-साथ श्रृंगार की वस्तुएं भी दान कर सकते हैं।

मिथुन राशि
महादेव के प्रिय माह सावन में मिथुन राशि के लोग मौसमी फलों का दान करें। इसके अलावा आप गौ माता को चारा भी खिलाएं।

कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्र है। ऐसे में इन लोगों को सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए। आप चांदी, दूध, मोती, चावल और चीनी का दान भी कर सकते हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को गुड़ और शहद का दान करना चाहिए। इसके अलावा मसूर दाल का दान भी कर सकते हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को कांसे के बर्तन का दान करना चाहिए। साथ ही हरे फलों का दान करना भी श्रेष्ठ हो सकता है।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सावन माह बेहद खास होता है। आप चावल और दूध का दान कर सकते हैं। इसके अलावा चीनी का दान भी करना चाहिए।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को सोना, तांबा और केसर का दान करना चाहिए। यह आपके लिए शुभ है।

धनु राशि
धनु राशि वाले चने की दाल, केसर युक्त दूध का दान कर सकते हैं।

मकर राशि
मकर राशि के लोगों को दान में छाता और कंबल देना चाहिए। यह आपके लिए शुभ रहने वाला है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को नीले-काले वस्त्र का दान करना चाहिए। इसके अलावा सरसों का दान और जूते-चप्पल का दान करना चाहिए।

मीन राशि
मीन राशि वालों को पेन, कॉपियां, शहद का दान करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

संकटहरण पंचमुखी हनुमान मंदिर का मना 19वां स्थापना दिवस

सुन्दरकाण्ड पाठ के संग गूंजेभजन, चला भण्डारा लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग पुराना हैदराबाद स्थित श्रीसंकटहरण पंचमुखी हनुमान मंदिर का 19वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया...

अक्षय तृतीया पर करें तुलसी आराधना, धन और सौभाग्य का होगा आगमन

लखनऊ। कहते हैं कुछ दिन ऐसे होते हैं, जब किस्मत खुद दरवाजा खटखटाती है, अक्षय तृतीया उन्हीं खास अवसरों में से एक मानी जाती...

मासिक शिवरात्रि 15 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है, जो विशेष रूप से भगवान शिव तथा माता पार्वती...

बेटे प्रफुल्ल की सफलता की कहानी… पिता के दृढ़ विश्वास और मैकग्रा कनेक्शन ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

नयी दिल्लीा/ बेंगलुरु। प्रकाश हिंगे खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में अपने पदार्पण मैच में ही शानदार प्रदर्शन...

प्रधानमंत्री ने मां डाटकाली मंदिर में पूजा अर्चना की

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देहरादून के नजदीक स्थित सिद्धपीठ डाट काली मंदिर में पूजाअर्चना की। प्रधानमंत्री मंदिर में करीब 15 मिनट...

पंजाब में सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है...

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 3 पर काम शुरू….जेपी फिल्म्स के बैनर तले अब फैंटेसी एडवेंचर वॉर फिल्म भी बनेगी

मुंबई। सनी देओल की ‘बॉर्डर 3’ को 2027 का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। यह सनी की देशभक्ति वाली इमेज को...

सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ में चीन का नाम नहीं होगा

मुंबई। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि को लेकर नई खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कई बदलाव किए गए हैं...

थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ लीक, 6 गिरफ्तार

300 से ज्यादा पाइरेटेड लिंक हटाए गए, क्लाउड स्टोरेज के जरिए बांटी गई थी फिल्म मुंबई। थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के इंटरनेट पर...