back to top

ट्रम्प ने अफगानिस्तान को लेकर भारत-पाक और अन्य देशों को चेताया, कहा- एक समय आएगा जब…

वाशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका अफगानिस्तान से 7000 मील दूर होने के बावजूद वहां आतंकवादियों से लड़ रहा है जबकि भारत और पाकिस्तान उसके पड़ोसी होने के बावजूद ऐसा नहीं कर रहे, लेकिन एक समय आएगा जब भारत, ईरान, रूस और तुर्की जैसे देशों को भी इसके खिलाफ लड़ना होगा। ट्रम्प ने अफगानिस्तान में आईएसआईएस के फिर से उभरने संबंधी प्रश्न के उत्तर में व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि एक समय आएगा, जब रूस, अफगानिस्तान, ईरान, इराक और तुर्की भी अपनी लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जिन देशों के आस-पास आईएसआईएस है, वे उनके खिलाफ लड़ेंगे क्योंकि हम क्या अन्य 19 वर्ष वहां रहना चाहते है? मुझे नहीं लगता। इसलिए एक समय ऐसा आएगा जब अन्य देश इनके खिलाफ लड़ेंगे, जिनमें रूस, ईरान, तुर्की, इराक, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत शामिल हैं। ट्रम्प ने यह बयान देने से एक दिन पहले संकेत दिया था कि युद्ध ग्रस्त अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों को पूरी तरह वापस नहीं बुलाया जाएगा और अमेरिका यह सुनिश्चित करने के लिए किसी को वहां जरूर रखेगा कि तालिबान वहां फिर से नियंत्रण न हासिल कर सकें।

ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान से 7000 मील दूर होने के बावजूद वहां आतंकवादियों से लड़ रहा है जबकि भारत और पाकिस्तान उसके पड़ोसी होने के बावजूद ऐसा नहीं कर रहे। ट्रम्प ने कहा, देखिए, भारत वहां है। वे इससे नहीं लड़ रहे। हम लड़ रहे हैं। पाकिस्तान पड़ोसी है। वे बहुत कम लड़ रहे हैं। यह उचित नहीं है। अमेरिका 7000 मील दूर है। उन्होंने कहा, मैं आईएसआईएस के बारे में काफी कुछ सुन रहा था। हमने खलीफा का 100 प्रतिशत खात्मा किया। मैंने जब 98 प्रतिशत खात्मा किया तो मैंने कहा कि ठीक है, हम शायद अब घर जाएंगे, अब इन देशों को आने दीजिए। सब घबरा गए। उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत खात्मा कीजिए। उन्होंने कहा कि इसमें एक साल का समय लगेगा। मुझे एक महीना लगा और वे खत्म हो गए। उन्होंने कहा कि अमेरिका में अभी हजारों आईएसआईए लड़ाकू कैद हैं और यूरोप को उन्हें लेना होगा। यदि यूरोप उन्हें नहीं लेता है तो उनके पास उन्हें उन देशों में छोडऩे के अलावा कोई चारा नहीं होगा जहां से वे आए हैं। ये देश जर्मनी और फ्रांस हैं।

RELATED ARTICLES

अमेरिका और ईरान के हमले रुकने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

न्यूयॉर्क। अमेरिका और ईरान द्वारा लगातार दूसरे दिन भी फारस की खाड़ी में कोई सैन्य हमला न किए जाने के बाद कच्चे तेल (क्रूड...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर बोले- वनडे में रोहित के साथ पारी का आगाज करें सूर्यवंशी, चौथे नंबर पर खेलें गिल

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा...

भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल, मीराबाई ने जीता स्वर्ण, ऋषिकेश और मुथुपांडी ने हासिल किए रजत पदक

ग्लास्गो। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में अपनी बादशाहत एक...

अमरनाथ के लिए 3,823 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना

जम्मू। अमरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए सोमवार को 3,800 से अधिक श्रद्धालुओं का 12वां जत्था जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से रवाना...

CM योगी ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बोले-गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

मिसाइलमैन डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर ओम बिड़ला और अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइलमैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य...