back to top

मुंबई के लिए सनराइजर्स के खिलाफ करो या मरो का मैच

अबुधाबी । पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को आईपीएल प्लेआफ में जगह बनाने के लिये शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करो या मरो के मैच में हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हराने के बाद मुंबई अब 13 मैचों में 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। उसका नेट रनरेट माइनस 0.048 है। दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स का रनरेट प्लस 0 . 294 है जो 13 मैचों में 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। उसका सामना शारजाह में गुरूवार को राजस्थान रायल्स से होगा। रॉयल्स को हराने पर केकेआर के 14 अंक हो जायेंगे और उनका रनरेट भी बेहतर होगा। ऐसे में मुंबई जीत भी जाती है तो उसके लिये क्वालीफाई करना मुश्किल होगा क्योंकि केकेआर और उसके नेट रनरेट में काफी अंतर है। यह पूछने पर कि क्या सनराइजर्स जैसी टीम से आखिरी मैच खेलने का फायदा मिलेगा, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था , सभी आठ टीमें एक दूसरे को हरा सकती है। अच्छी बात यह है कि केकेआर का मैच हमसे पहले है तो हमें पता है कि क्या करना है।

 


दिल्ली को हराना चाहेगी आरसीबी

 

दुबई । प्लेआफ में जगह बना चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पिछले मैच की हार को भुलाकर आखिरी राउंड रॉबिन मैच में शीर्ष पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अगले दौर में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरना चाहेगी। दिल्ली के 13 मैचों में 20 अंक है और उसका शीर्ष दो में रहना तय है। वहीं हैदराबाद के हाथों बुधवार को मिली हार के बाद आरसीबी का अंकतालिका में दूसरे स्थान पर रहना कठिन हो गया है। उसके 16 अंक है और नेट रनरेट भी दूसरे स्थान पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स से कम है। एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, कोहली और देवदत्त पडिक्कल जैसे बल्लेबाजों के रहते आरसीबी 142 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। नॉकआउट चरण से पहले कप्तान कोहली को इस पर विचार करना होगा चूंकि मैक्सवेल और डिविलियर्स जैसे बल्लेबाज अपने दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं। मैक्सवेल अब तक पांच अर्धशतक समेत 447 रन बना चुके हैं।

 

जबकि डिविलियर्स अपने चिर परिचित फॉर्म में नजर नहीं आये। कोहली और पडिक्कल से अच्छी शुरूआत मिलने पर आरसीबी का मध्यक्रम कहर बरपा सकता है।पिछले मैच में कोहली का विकेट पहले ही ओवर में गिरने से टीम दबाव में आ गई थी। आरसीबी के गेंदबाजों का प्रदर्शन प्रशंसनीय रहा है।मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल और जॉर्ज गार्टन ने तेज गेंदबाजी का जिम्मा बखूबी संभाला है।स्पिन में युजवेंद्र चहल ने अच्छे स्पैल डाले हैं।

 

दूसरी ओर ज्षभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली टीम ने पिछले पांच में से चार मैच जीते हैं और लीग चरण के बाद उसका आत्मविश्वास बुलंद है। पृथ्वी साव के लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के बावजूद दिल्ली की बल्लेबाजी मजबूत रही है। शिखर धवन 13 मैचों में 501 रन बना चुके हैं। श्रेयस अय्यर और पंत ने भी कई मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें लगातार अच्छा खेलना होगा। तेज गेंदबाजी में एनरिच नोर्किया, कैगिसो रबाडा और आवेश खान की तिकड़ी ने कमाल किया है। वहीं स्पिनर आर अश्विन और अक्षर पटेल को खेलना भी आसान नहीं रहा है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...