back to top

बीमारी को हौव्वा न बनाएं, उपचार एवं रोकथाम पर ध्यान दें : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लोगों को सलाह दी है कि वे बीमारी को हौव्वा न बनाएं बल्कि इसके उपचार पर ध्यान दें।

उन्होंने कहा, 1977-78 से लेकर 2016 तक हर वर्ष तीन से चार महीने में इन्सेफलाइटिस (दिमागी बुखार) से 500 से 1500 बच्चों की मौत होती थी। हमारी सरकार की तरफ से चलाए गए वृहद अभियान का नतीजा है कि हम इस बीमारी के प्रकोप को 56 से 60 फीसदी तक कम करने और मौत के आंकड़ों में 90 फीसदी तक कमी लाने में सफल रहे। इसी प्रकार डेंगू और कालाजार को भी नियंत्रित किया जा सकता है।

योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी के सरोजिनी नगर के औरंगाबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की पांचवीं कड़ी का शुभारम्भ किया। इस मेले से संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक एवं विशेष जेई टीकाकरण अभियान को जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान मीडिया से कहा कि बीमारी को लेकर लोगों में भय पैदा करने की आवश्यकता नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में अब तक चार आरोग्य मेलों का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें 17 लाख से ज्यादा लोगों को इलाज मिला है। उन्होंने कहा कि फ्लू से बचाव को लेकर लोगों को जागरुक करने और उपचार एवं रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि अगर कोई बीमारी फैल जाए तो इसे हौव्वा नहीं बनाएं बल्कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग बेहतर तरीके से कार्य योजना बनाए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि टीकाकरण अभियान की रविवार को शुरुआत हो रही है जिसमें एक से 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और माध्यमिक विद्यालयों में दस्तक अभियान के कार्यकर्ता जाएंगे और टीकाकरण करेंगे।

उन्होंने कहा, हमारा दूसरा प्रयास होना चाहिए कि स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरुकता पैदा की जाए जिससे घरों, मोहल्लों और गांवों में स्वच्छता बनी रहे। सड़कों पर कूड़ा ना फेंका जाए। छोटे-छोटे मच्छरों से होने वाली बीमारियों से लडऩे के लिए निरंतर फॉगिंग अभियान चलाया जाए। आज से शुरू हो रहा यह कार्यक्रम 31 मार्च तक चलेगा। इसका विशेष ध्यान रखना है कि इस दौरान कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह जाए।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...