back to top

कोरोना वायरस से भयभीत न हों : सुरेश खन्ना

लखनऊ। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रदेश की जनता को आश्वस्त किया है कि कोरोना वायरस से सशंकित अथवा भयभीत होने की कोई आवश्यकता नहीं है।

इसके उपचार के लिए प्रदेश में सारी चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध है। शासन ने संक्रमण को देखते हुए मंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अध्यक्षता में ‘आउट ब्रेक रिस्पांस’ के लिए एक राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस डिजीज से प्रभावित या संदिग्ध व्यक्तियों को उपचार के लिए प्रदेश में स्थापित सभी चिकित्सा विवि, चिकित्सा संस्थानों, राजकीय मेडिकल कालेजों एवं स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों से सम्बद्ध प्रत्येक चिकित्सालयों में दस शैय्याओं का एक-एक आइसोलेशन वार्ड स्थापित कराया गया है।

इन आइसोलेशन वार्ड में इस वायरस के संदिग्ध मरीजों के लिए आक्सीजन, वेंटीलेटर व अन्य आवश्यक उपकरण व प्रतीक्षा कक्ष की सुविधा उपलब्ध करायी गई है। इसके अतिरिक्त इस आइसोलेशन वार्ड में चौबीस घंटे प्रशिक्षित डाक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित है।

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि इस वायरस से बचाव के लिए प्रचार-प्रसार करने के साथ ही उपचार के लिए प्रशिक्षित चिकित्सकों की टीमें गठित की गई है। कोरोना वायरस से प्रभावित या संदिग्ध व्यक्तियों को चिकित्सालय तक लाने के लिए जीवनरक्षक प्रणालियों से सुसज्जित एम्बुलेंसों की भी पर्याप्त व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि कोरोना से प्रभावित या संदिग्ध व्यक्तियों से सैम्पल प्राप्त कर एनआईवी, पुणे से उनके संक्रमित होने की जांच भी करायी जा रही है।

समिति में मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा, प्रमुख शिक्षा शिक्षा, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा, प्रमुख सचिव सूचना, प्रमुख सचिव पर्यटन, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण यूपी शासन पदेन सचिव, मिशन निदेशक, राहत आयुक्त, प्रबंध निदेशक मेडिकल सप्लाईज कारपोरेशन, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महानिदेशक परिवार कल्याण, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभागाध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी केजीएमयू, विभागध्यक्ष पीजीआई, स्टेट हेल्थ आॅफिसर शोभना दास, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक उत्तर रेलवे व पूर्वोत्तर रेलवे, स्टेट हेड यूनीसेफ, डॉ. मधुप बाजपेई विश्व स्वास्थ्य संगठन, निदेशक एयरपोर्ट व अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ सदस्य होंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...