back to top

डीएम, एसपी व एसएसपी खुद रखें सीयूजी नंबर, सुने समस्याएं : योगी

  • समय से दफ्तर में भी रहें मौजूद

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों व पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे सीयूजी नंबर वाला मोबाइल फोन खुद अपने पास रखें और लोगों की समस्याओं को सुनें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर से आदेश के पालन की पुष्टि की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिये हैं कि सभी जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक अपने-अपने कार्यालय में बैठकर आम जनता से मिलें। यह अधिकारी समय से दफ्तर में मौजूद हों और अपने अधीनस्थ जनपदीय एवं अन्य कार्यालयों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा है कि इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जनता की समस्याओं की अनदेखी करने वालों की जवाबदेही तय करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने जनसमस्याओं व शिकायतों के समाधान की रोज़ माॅनीटरिंग करने के निर्देश भी दिये हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...