back to top

लॉक डाउन का सख्ती से पालन करायें डीएम और एसपी : मुख्य सचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने समस्त जिलों में गुरुवार को निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में तथा विशेष रूप से हॉट-स्पॉट से सम्बन्धित क्षेत्रों में लॉक-डाउन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय। इसके लिए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक सुबह जल्द से जल्द मंडी आदि खुलने के पहले से भ्रमण पर निकलें तथा लॉक-डाउन से सम्बन्धित दिये गये निदेर्शों का कड़ाई से अनुपालन करायें।

तिवारी ने कहा है कि अगर कोई ट्रक अथवा मालवाहक वाहन यात्रियों के परिवहन में लिप्त पाया जाये तो उसके विरूद्ध अधिनियम के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही की जाय तथा उसे जब्त करने की कार्यवाही भी नियमानुसार सुनिश्चित की जाये।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि जिलों में आपात चिकित्सा प्रदान करने वाले चिकित्सालयों की सूची बनाई जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि उनमें प्रशिक्षण एवं सुरक्षा से सम्बन्धित समस्त सामग्री उपलब्ध हो। मुख्य सचिव ने कहा कि सामान्य मरीजों के लिए स्थानीय आईएमए के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श कर फोन पर परामर्श देने की व्यवस्था की जाय एवं ऐसे चिकित्सकों की सूची, फोन नंबर एवं परामर्श का समय अंकित करते हुए जन सामान्य के लिए प्रकाशित की जाये। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिये गये निदेर्शों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

तिवारी ने कहा कि विभिन्न गोशालाओं एवं गो-संरक्षण केन्द्रों पर चारे एवं भूसा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाय। राशन की दुकानों पर खाद्यान्न वितरण के सम्बन्ध में सोशल-डिस्टेंसिंग एवं स्वच्छता की पूरी व्यवस्था रहे। प्रत्येक राशन की दुकान हेतु नोडल अधिकारियों की तैनाती की जाय तथा यथा-संभव उनके सामने ही खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित कराया जाये।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...