back to top

पत्नी से वीडियो कॉल पर हुआ विवाद, पुलिस कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना रबूपुरा में तैनात एक कांस्टेबल ने अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करते समय हुए झगड़े के बाद गांव मोहम्मदपुर के पास थाने की जीप में सरकारी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक उसकी पत्नी ने इस घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने कांस्टेबल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कांस्टेबल काफी दिनों से पारिवारिक समस्याओं को लेकर तनाव में था।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 21 सितंबर की देर रात को कांस्टेबल अंकुर राठी (28) थाना प्रभारी की जीप में तेल डलवाने के लिए ग्राम मोहम्मदपुर जीप लेकर अकेले गए थे। इसी बीच उनकी पत्नी का वीडियो कॉल आया, वीडियो कॉल के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद अंकुर ने सरकारी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।

उन्होंने बताया कि अंकुर की पत्नी ने थाना प्रभारी को इस घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तो अंकुर जीप में लहूलुहान अवस्था में मिला। अत्यंत गंभीर हालत में अंकुर को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान देर रात को अंकुर की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना रबूपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि कांस्टेबल अंकुर राठी पारिवारिक कलह से परेशान थे। वह 2016 बैच का कांस्टेबल था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रहकर मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले का दावा, 400 मौतें; पाकिस्तान ने आरोप नकारे

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए कथित हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई,...

हरियाणा राज्यसभा चुनाव : भाजपा के भाटिया, कांग्रेस के बौद्ध निर्वाचित,क्रॉस-वोटिंग हुई

चंडीगढ़ । भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। अधिकारियों के...

होर्मुज से सुरक्षित लौटा भारत का एलपीजी पोत शिवालिक

जमशेदपुर। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंचे भारतीय ध्वज वाले एलपीजी...

चैत्र नवरात्र : पूजा सामग्री से पटे बाजार, सजने लगे शहर के देवी मंदिर

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के पहले बाजार में लोगों माता के श्रृंगार और पूजन का सामान खरीदा। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को देखकर...

मित्रता और दानशीलता का उदाहरण है ‘कर्णभारम’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम व अग्रसर सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से नाटक कर्णभारम का मंचन...

वैश्य समाज ने गोसेवा के साथ मनाया एकता दिवस, सेवा वर्ष की शुरूआत

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रामदास अग्रवाल की जयंती पर आयोजन लखनऊ। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रहे रामदास अग्रवाल की जयंती वैश्य एकता दिवस...

सुभागी में दिखी स्त्री के आत्मसम्मान की कहानी

15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य कार्यशाला का समापनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान और रंगनाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य...

सुंदरकांड पाठ के साथ कल से शुरू होगा चैती महोत्सव

तुलसी मंच पर देवताओ का आवाहन स्तुति पाठ से किया जायेगालखनऊ। श्री रामलीला समिति ऐशबाग के तुलसी सभागार में चैती महोत्सव को लेकर प्रेसवार्ता...

भातखंडे के छात्रों के लिए लगी भरतनाट्यम की क्लास

दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर क्लास का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के नृत्य विभाग द्वारा शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर...