back to top

पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी करें दायित्वों का निर्वहन : केशव मौर्य

  • सिंगल यूज़ प्लास्टिक से पीडब्लूडी बनाएगा 1,500 किलोमीटर सड़कें

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन की आवश्यकता पर विशेष जोर देते हुए कहा है कि समाज का हर व्यक्ति संवेदनशील व सजग होकर पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। समाज निर्माण और पर्यावरण प्रदूषण मुक्त भारत के निर्माण में हर व्यक्ति अपना अमूल्य योगदान  दे।

मौर्य राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस के मौके पर पीडब्लू मुख्यालय मे पौधरोपण करने के बात अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस साल पीडब्लूडी द्वारा 1,500 किलोमीटर सड़कों का निर्माण सिगिल यूज्ड वेस्ट प्लास्टिक के इस्तेमाल से किया जायेगा। इसमें लगभग 2 हजार टन सिंगल यूज्ड प्लास्टिक इस्तेमाल किया जायेगा। इससे जहां एक तरफ वेस्ट प्लास्टिक का उपयोग हो सकेगा, वही प्रदुषण नियंत्रण में सहायता मिलेगी।

साथ ही साथ सिंगल यूज प्लास्टिक का सड़कों में उपयोग करने से सड़कों की लागत में कमी आएगी। इसमें विटूमिन की मात्रा अपेक्षाकृत कम लगती है, जिससे सड़कों के निर्माण लागत में भी कमी आती है और साधारण सड़कों की अपेक्षा सिंगल यूज वेस्ट प्लास्टिक के उपयोग से बनी सड़कें ज्यादा मजबूत होती है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पीडब्लूडी द्वारा नयी तकनीक का इस्तेमाल करके 16 लाख टन कार्बन उत्सर्जन में कमी लायी गयी है। इस तरह विभाग जहां सड़को को बना रहा है, वही सामाजिक सरोकारों से जुड़े कामों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है। इसी कड़ी में हर्बल वाटिकाओं का निर्माण, हर्बल रोडो का निर्माण, शहीदों व मेघावी छात्रों और खेल प्रतिभाओं के नाम पर सड़कें बनाकर जहां पीडब्लू लोगों को आवागमन की सुविधाएं मुहैया करा रहा है, वही छात्रों ,खिलाड़ियों व सैन्य बलो का उत्साहवर्धन भी कर रहा है।

मौर्य ने कहा  कि पर्यावरण संरक्षण समय की प्रबल ज़रूरत है इसलिए हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे और पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के साथ ही साथ लोगों को इस विषय में जागरूक करें और ज़्यादा से ज़्यादा वृक्षारोपण करके प्रदूषण मुक्त भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन तो करें ही, साथ साथ में समाज के निर्माण में भी अपना योगदान दें। इस मौके पर उन्होंने पीडब्लू मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया और ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में हर्बल पौधों को लगाए जाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...