back to top

भक्तों ने बप्पा को पहनाया गजरा, पूजा पंडाल में गूंजे जयकारे

 

गणेश उत्सव के दूसरे दिन पूजा पंडालों में बप्पा का विधि-विधान से हुआ शृंगार, देर शाम तक बही भजनों की बयार

लखनऊ। भक्तों के जीवन से करते हैं दुखों का नाश, अपनी कृपा से पूर्ण करेंगे हम सबके काम… इन भावनाओं के साथ गजानन के पंडालों में बुधवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंगलकर्ता के उत्सव में चार चांद लगाने के लिए राजधानी के पंड़ालों में दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भजन संध्या, नृत्यनाटिका, मनमोहक झांकियों संग जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। पंडालों में सुबह प्रभु का शृंगार कर महाआरती की गई वहीं सूरज ढलते ही लाइटों से जगमगाते पंड़ालों की आभा सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दोगुनी हो गई। सबके अराध्य और प्रथम पूजनीय प्रभु को खुश करने के लिए कहीं भक्तों ने उन्हें लड्डुओं का भोग लगाया तो कहीं बप्पा को 51 किलो का गजरा चढ़ाया गया। दानपात्र में भक्तों ने अपनी मनोकामना की चिठ्ठी भी प्रभु के नाम लिखी।

मनौतियों के राजा के दर्शन के लिए लम्बी कतारें

लखनऊ। कोलकाता के भजन गायक संजय शर्मा ने जब रंग बिरंगा गजरा तैयार है, हे गणेश गजानन तुम्हारा इंतजार है… सुनाया तो पंडाल में गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। मौका था श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से झूलेलाल वाटिका में चल रहे 18वें श्री गणेश महोत्सव का। कार्यक्रम की शुआत प्रात: 9 बजे मनौतियों के राजा के पूजन से हुई। उसके बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत कोलकाता के संजय शर्मा के निर्देशन में भगवान गणेश की नृत्य आरती से हुई। इस नृत्य आरती में चार लंबे दीपकों से गजानन की आरती संपन्न हुई।

नृत्य नाटिका का मंचन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अगले चरण में द्रोपदी चीर हरण नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। उसके बाद पंचमुखी हनुमान जी के अवतार पर एक नृत्य नाटक का मंचन हुआ। जिसमें त्रेता युग में हनुमान जी की कथा को दिखाया गया। आज मुख्य आकर्षण गजरे का कार्यक्रम था। कमेटी के लोगों ने भगवान गणेश को 8 फुट लंबी आकर्षक रंग.बिरंगे खुशबू के फूलों से तैयार माला को गजानन को भेंट किया।

गणेश गजानन तुम्हारा इंतजार है…

यह माला भी कोलकाता के कारीगरों द्वारा तैयार की गई थी। कमेटी के भारत भूषण गुप्ता, घनश्याम दास अग्रवाल, योगेश बंसल, संजय सिंह गांधी, रंजीत सिंह महिलाओं में संध्या बंसल, रुक्मिणी देवी, नीमी बंसल, नीरजा सिंह, अंशु बंसल, अंजू गुप्ता, आंचल गोयल आदि लोगों ने जब गजरा को पंडाल में लेकर आए तो संजय शर्मा ने एक भजन सुनाया रंग बिरंगा गजरा तैयार है हे गणेश गजानन तुम्हारा इंतजार है… उसके बाद दूसरा भजन फूल का गजरा ऐसा लगता जैसे हीरो का हार हो, सुनाया तो कमेटी के सदस्यों के साथ.साथ पांडाल में मौजूद हर श्रद्धालु भक्त झूमने लगा और बप्पा के जयकारों से पंडाल गूंज उठा।

सिन्दूराभिषेक कार्यक्रम आज

कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि भगवान गणेश का श्रृंगार प्रतिदिन कोलकाता के कारीगरों द्वारा ही तैयार किया जाता है। अध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल, महामंत्री सतीश अग्रवाल ने बताया कि कल 21 सितम्बर को सिन्दूराभिषेक कार्यक्रम मध्यान्ह 12 बजे और शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पार्षद रंजीत सिंह ने बताया कि बप्पा के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है।

बप्पा को लिखें चिट्ठी, पूरी होगी मनोकामना

गणेश चतुर्थी पर्व की शुरूआत हो गई है। विघ्नहर्ता गणेश देवा की स्थापना सभी घरों में हो चुकी है। अपने बप्पा को लोग अपने-अपने घर लेकर आ चुके हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में झूलेलाल वाटिका का गणेश उत्सव लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वजह यह है कि यहां पर एक बॉक्स लगाया गया है। इस बक्से के पास पत्र रखे हुए हैं, जिसमें 108 बार गणपति का मंत्र लिखने के बाद उसके नीचे भक्त अपनी मनोकामना लिखकर उसे बॉक्स में डाल सकते हैं। यह पत्र पूरी तरह से फ्री है। भक्तों की मनोकामना के इस पत्र को अंतिम दिन गणेश भगवान के साथ ही विसर्जित कर दिया जाता है। चिट्ठी, पेन और बॉक्स सब कुछ कमेटी की ओर से पंडाल में रखा गया है।

मुंबई की तर्ज पर की गई स्थापना

दरअसल झूलेलाल वाटिका में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर की तर्ज पर ही मूर्ति की स्थापित की गई है। खास बात यह है कि यहां पर गौरी पुत्र गणेश को मनौतियों के राजा का नाम दिया गया है। यानी जो सभी की मनोकामना को पूर्ण करते हैं। इस बार झूलेलाल वाटिका में श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से भक्तों के लिए बड़ी संख्या में चिट्ठियां रखी गई हैं। कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि इस बार गणपति बप्पा का जो पंडाल बनाया गया है इसे साउथ इंडियन का टच दिया गया है। इसके अलावा मंदिर का पूरा पंडाल वाटरप्रूफ है। बप्पा की मूर्ति 6 फीट की है। एक महल का रूप इस पूरे पंडाल को दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले भी यहां पत्र रखे जाते थे और लोग प्रतिदिन 5000 पत्र उनके नाम लिखते थे, इसलिए इस बार पूरा बॉक्स लगा दिया गया है, जिसमें पत्र लिखकर लोग डाल देंगे और सभी पत्रों को विसर्जित अंतिम दिन कर दिया जाएगा।

 

अलीगंज के राजा के पंडाल में खेली गई फूलों की होली

लखनऊ। गणेश पूजा कल्याण समिति की ओर से अलीगंज के राजा के पंडाल में बुधवार को लोगों ने फूलों की होली और डांडिया नृत्य का आनंद लिया। भजन गायक विष्णु तिवारी ने देवा देवा गणपति देवा… भजन सुनाया तो पंडाल में गजानन के जयकारे गूंज उठे। उसके बाद गजानन महाराज पधारों सुनाने के बाद रामजी की निकली सवारी सुनाया लोग डांडिया नृत्य करने लगे। बाद फूलों की होली खेली गई। इस मौके पर संरक्षक राजकुमार सिंघल, महामंत्री डा. संदीप अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी मनीष गुप्ता ने बताया कि 21 सितम्बर को दोपहर 2 बजे विसर्जन शोभा यात्रा शुरू होगी।

भजन संध्या का आयोजन

लाटूश रोड स्थित शिवाजी मार्ग पर आॅस्कर योग साईं कृपा केंद्र सेवा संस्थान की ओर से गणेश पूजन में श्रृंगार आरती के साथ रिंकी बाजपेई, सुषमा ने पूजा अर्चना की। उसके बाद सहस्त्रनाम पाठ विश्व कल्याण हेतु के बाद कुमुदिनी तिवारी, पूजा सिंह, सावित्री आदि ने गणेश अभिषेक किया। शाम की महाआरती के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। तुलसी का पौधा और बालकों को कर्तव्य की पुस्तक भेंट की गई।

भजन गाए और मंगल आरती की:

राजधानी के शृंगार नगर में श्री गणेशोत्सव के दूसरे दिन बप्पा की विधि-विधान पूजा अर्चना की गयी। संस्था के संयोजक और अध्यक्ष ने बताया कि देर शाम सुंदरकांड पाठ में लोग मंत्रमुग्ध हो गए। आलमबाग स्थित त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर में भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना पुरोहित राजमणि मिश्रा ने की। महिला मंडल ने भजन गाए और मंगल आरती की। नगर निगम जोन पांच आलमबाग दफ्तर में गणेश जी विराजमान हुए। दूसरे दिन जोनल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव ने मंगल आरती की। पूजा.अर्चना के बाद शीश नवाकर आशीर्वाद मांगा। डालीगंज के राजीव गांधी नगर में गणेश प्रतिमा स्थापना के बाद पवन तलवार ने बताया कि पूजन के बाद से भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया जा रहा है।

पत्तों से मंगलमूर्ति का हुआ अलौकिक शृंगार

ऐशबाग जल संस्थान कालोनी की ओर से गणेश उत्सव के दूसरे दिन विशाल गणेशोत्सव एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें भक्तिमय और देशभक्ति से ओतप्रोत लोकनृत्यों संग बृज की फूलों की होली की मोहक छठा बिखरी। बच्चों ने रंग-बिरंगे फूलों की पंखुरियों से विघ्नहर्ता गणेश एवं सुन्दर आकृतियों की रंगोली बनाई थी जिसे देखने के लिए भक्तों का भीड़ उमड़ी। रंगीन कागजों की झालरों, पेड़ों के पत्तों से मंगलमूर्ति का अलौकिक श्रृंगार किया गया था। गणेश के भव्य दरबार की साज सज्जा बनारसी सांड़ियों से की गई थी।
इस अवसर पर पंडित ललित मिश्रा ने यजमान उपेन्द्र पांडेय, अर्चना पांडेय एवं जल संस्थान कालोनीवासियों ने गणपति बप्पा की विधि विधान से पूजा अर्चना कर सभी के लिए सुख समृद्धि, ज्ञान, दुख दरिद्रता को दूर करने के प्रार्थना की जिससे सभी का कल्याण हो सके। अनामिका मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी कि संगीत से सजे सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत अनुष्का, दिव्यांशी, अंकिता ने गणेश वंदना पर भावपूर्ण नृत्य से विघ्न विनाशक भगवान गणेशजी के चरणों में अपनी अगाध श्रद्धा अर्पित की। इसी क्रम में मुस्कान और शिवांगी ने श्याम बंशी बजाते हो पर बृज लोकनृत्य की मनोरम छटा बिखेरी। हदय को हर्षातिरेक से भर देने वाली इस प्रस्तुति के बाद अनामिका मिश्रा के निर्देशन में अनुष्का, दिव्यांशी, अंकिता, मुस्कान, शिवांगी, सोनी और युवी, अंकिता ने फाग खेलन बरसाने में आए है पर बृज की फूलों की होली खेलते हुए भावपूर्ण अभिनय युक्त नृत्य प्रस्तुत कर भक्तों को भक्तिपूर्ण वातावरण में थिरकने पर विवश कर दिया।

RELATED ARTICLES

बगलामुखी जयंती 24 को, विधि-विधान से होगी देवी की पूजा-अर्चना

इसी तिथि पर उनका प्राकट्य हुआ थालखनऊ। बगलामुखी जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है। बगलामुखी देवी को...

जीवन में कर्म और ज्ञान दोनों का सामंजस बेहद जरूरी: अनंतानंद सरस्वती

धर्म का अर्थ अपने कर्तव्य को नैतिकता से निभानालखनऊ। ज्ञान और कर्म साथ चलते हैं ज्ञान के साथ किया गया कर्म ही हमें मुक्ति...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...