back to top

बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 16 नये मरीज

मच्छर जनित स्थितियां मिलने पर 6 लोगों को नोटिस

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। बारिश के साथ शहर में डेंगू का खतरा और बढ़ गया है। बीते चौबीस घंटों के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू के 16 नये मरीज मिले हैं। इनमें चंदर नगर में 1, सरोजनीनगर में 2, इंदिरा नगर में 4, चिनहट-2, अलीगंज में 3, एन के रोड में 3 और टूडियागंज में 1 एक मरीज है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज अग्र्रवाल का कहना है कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। टीमें विभिन्न क्षेत्रों में दौरा कर लोगों को मच्छरों से बचने के उपाय बता रही हैं। इसके साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण भी किया जा रहा है। शुक्रवार को करीब 741 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर 6 लोगों को नोटिस जारी किया गया। नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीमों ने भी विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया औरा लार्वा रोधी रसायन का छिड़काव कराया गया।

डा. अग्रवाल का कहना है कि मौसम में बदलाव के साथ भी जुकाम-बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि अगर किसी मरीज का प्लेटलेट्स काउंट कम हो रहा है तो जरूरी नहीं कि उसे डेंगू हो गया है। इसी तरह केवल प्लेटलेट्स चढ़ाना ही डेंगू का इलाज नहीं है। वायरल फीवर के मामले में भी कई बार प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं। इसलिए बुखार होने पर घबराने के बजाय नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर अपनी जांच करायें।

इलाज के लिए जरूरी है कि इसके बचाव पर जोर दिया जाये। इसके लिए घर के आस-पास पानी जमा न होने देंं, पानी से भरे हुए बर्तन एवं टंकियों को ढंक कर रखें, हर सप्ताह कूलर के पानी को खाली करके साफ कपड़े से पोछ कर सूखा एवं साफ करने के बाद ही पुन: प्रयोग में लायेें, पूरी बांह के कपड़े पहने। इसके साथ ही घर के अन्दर भी मच्छरों से बचाव के उपाय करें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।

दिन के समय मच्छरों के काटने से बचने के लिए फुल सिलिव्स के कपड़े पहने बुखार आने पर चिकित्सक की सलाह पर दवा का उपयोग करें। घर मे या घर के आस पास कूलर, बाल्टी, बैरल, फूलदान, बर्ड बाथ, फ्रीज, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दें। टूटे बर्तन, अनुपयोगी बोतल, टिन, पुराने टायर, और कबाड़ को घर मे न जमा होने दें और न ही घर के पास उन्हें फेकें। उन्होंने कहा कि इन सब सावधानियों के बावजूद भी यदि बुखार हो जाता है तो स्वंय से दवा न करें, चिकित्सक के परामर्श के बाद ही दवा का उपयोग करें।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...