दिल्ली में जल्द यूरोपीय मानकों पर आधारित सड़कें होंगी: जैन

नयी दिल्ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को चिराग दिल्ली में एक सड़क के निर्माण का मुआयना किया, जिसका पुनर्विकास यूरोपीय मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। उनका कहना है कि पूरी दिल्ली में इसी तरह के मानकों के आधार पर सड़कों का निर्माण किया जाएगा। चिराग दिल्ली-शेख सराय की 800 मीटर सड़क का पुनर्विकास पीडब्ल्यूडी कर रहा है, जिसमें साइकिल के लिए एक ट्रैक भी है। इसका पुनर्विकास सार्वजनिक स्थान डिजाइन के यूरोपीय मानकों के आधार पर किया जा रहा है।

 

जैन ने एक बयान में कहा, दिल्ली में जल्द ही यूरोपीय मानकों पर आधारित खूबसूरत सड़कें होंगी। अपने काम, प्रतिबद्धता और समर्पण से हम राष्ट्रीय राजधानी की सूरत बदल देंगे। हम पहले चरण में 540 किलोमीटर सड़कों का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास करेंगे।
जैन और सिसोदिया दोनों ने परियोजना को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की और पूरी दिल्ली में इस तरह से सड़कों के पुनर्विकास के निर्देश दिए।

 

सिसोदिया ने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाली सुंदर सड़कें और सार्वजनिक स्थान विश्व स्तरीय शहर का सार हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शनिवार को चिराग दिल्ली-शेख सराय सड़क का दौरा किया था और अधिकारियों को पूरी राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह से सड़कें बनाने के निर्देश दिए थे।

RELATED ARTICLES

दुनिया में संघर्ष -कष्ट …पढ़ाई में ख़राब प्रदर्शन को लेकर पिता ने 2 बच्चों की हत्याकर की आत्महत्या

काकीनाडा (आंध्र प्रदेश). आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) के 37 वर्षीय कर्मी ने बच्चों के पढ़ाई...

इसरो ने एलवीएम3-एम6 मिशन के लिए क्रायोजेनिक इंजन का उड़ान स्वीकृति तप्त परीक्षण किया

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को कहा कि उसने तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित अपने प्रणोदन परिसर में एलवीएम 3 प्रक्षेपण यान...

मुंगेर ASI हत्याकांड पर बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में अपराधी ढेर

मुंगेर. बिहार के मुंगेर जिले में लोगों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई)...

Latest Articles