back to top

दिल्ली विवि की छात्रा ने पिता पर दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा। दिल्ली विश्वविद्यालय मे पढने वाली एक छात्रा ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के थाना दादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पिता ने बलात्कार करने का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की है कि उसके पिता बचपन से ही उसके ऊपर गंदी नजर रखते हैं। वह हैवान व दरिन्दे किस्म के व्यक्ति हैं। छात्रा के अनुसार उसके पिता बचपन से उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे तथा उसके साथ गंदी तरह से छेड़छाड़ कर अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास कर रहे थे। यह बात उसने अपनी मां को बताई तो उसकी मां ने उसे पढ़ने के लिए मामा के घर मेरठ भेज दिया। पीड़ित के अनुसार 12वीं तक की पढ़ाई उसने अपने मामा के घर पर रहकर की। अब वह दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए की पढ़ाई कर रही है।

पीड़िता के अनुसार 21 अक्टूबर को वह दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए दादरी स्थित अपने माता-पिता के घर आई। उसके अनुसार शाम 6.30 बजे के करीब जब उसकी मां खाना बना रही थी तभी उसके पिता जबरदस्ती उसे पड़कर कमरे में ले गए, तथा गलत काम करने का प्रयत्न करने लगे।

पीड़िता के अनुसार उसके पिता ने खुद निर्वस्त्र होकर उसके कपड़े उतार दिए तथा उसके साथ बलात्कार का प्रयास करने लगे। पीड़िता के अनुसार उसने शोर मचाया तो उसकी मां मौके पर आ गई। वह निर्वस्त्र अवस्था में उसे वहां से निकालकर ले गई। पीड़िता के अनुसार उसका पिता वहां से उसे धमकी देकर भाग गया। उसके अनुसार उसने तथा उसकी मां ने सामाजिक लोक-लज्जा के चलते कुछ दिनों तक मुकदमा दर्ज नहीं करवाया। अब पीड़िता की शिकायत पर थाना दादरी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। फरार दरिन्दे पिता की पुलिस तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

फिल्म डुग डुग सिनेमाघरों में 8 मई को होगी रिलीज, ट्रेलर लॉन्च

मुंबई। फिल्म ‘डुग डुग’ सिनेमाघरों में 8 मई 2026 को रिलीज होगी। ऋत्विक प्रतीक निर्देशित फिल्म ‘डुग डुग’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।...

सेंसर ने मामूली बदलावों से पास की रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’

मुंबई। रितेश देशमुख जल्द ही फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में नजर आएंगे। अब फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है। इस फिल्म...

देश में एफडीआई 2025-26 में 90 अरब डॉलर के पार रहने की उम्मीद: डीपीआईआईटी सचिव

नयी दिल्ली। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कुल प्रत्यक्ष विदेशी...

कंपनियों के लिए कर्ज गारंटी को लेकर ईसीएलजीएस जैसी व्यवस्था पर काम जारी: अधिकारी

नयी दिल्ली। सरकार पश्चिम एशिया संकट के बीच कंपनियों के लिए आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) जैसी व्यवस्था शुरू करने पर विचार कर...

RR के खिलाफ स्टार्क की मौजूदगी से मजबूत मिलेगी DC को

जयपुर। दिल्ली कैपिटल्स के पास पिछले कुछ मैच के निराशाजनक नतीजों पर विचार के लिए अधिक समय नहीं है क्योंकि टीम को शुक्रवार को...

ड्रेसिंग रूम के अंदर ई-सिगरेट पीने पर इस खिलाड़ी पर हुई कार्रवाई, 25 प्रतिशत का जुर्माना भी लगा

नयी दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर बृहस्पतिवार को मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। उन पर यह जुर्माना मुल्लांपुर...