back to top

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने वित्तीय विवाद को लेकर अपने साढू की हत्या की

नयी दिल्ली। दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में वित्तीय विवाद के चलते रविवार को एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी सर्विस पिस्तौल से अपने 36 वर्षीय साढू की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपी विक्रम सिंह ने रविवार को हरियाणा के रोहतक के निवासी तथा हरियाणा पुलिस में उप-निरीक्षक वीरेंद्र नंदाल की हत्या कर दी। अधिकारियों ने कहा कि सिंह दिल्ली के ग्रेटर कैलाश थाने में कांस्टेबल के रूप में तैनात है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) गौरव शर्मा ने कहा कि रविवार सुबह सफदरजंग एन्क्लेव के कृष्णा नगर में हुई इस घटना के बारे में करीब आठ बजे सूचना मिली। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो नंदाल मृत मिले। उनके सिर में गोली के निशान थे।

पुलिस ने कहा कि नंदाल जूड़ो खिलाड़ी और हरियाणा पुलिस में उप-निरीक्षक थे। वह पांच-छह दिन से सिंह के साथ उसके घर में रह रहे थे।
उन्होंने कहा कि सिंह ने नंदाल से पैसे लिये थे। नंदाल पैसे लौटाने के लिये कह रहे थे। पुलिस ने कहा कि रविवार सुबह दोनों के बीच कहासुनी हुई और नंदाल ने सिंह को गाली दी। बाद में सिंह ने अपनी सर्विस पिस्तौल से नंदाल को गोली मार दी। सिंह ने नंदाल की हत्या करने के बाद अन्य कमरे में सो रही अपनी पत्नी को इसकी जानकारी दी, जिसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने कहा कि सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पिस्तौल बरामद कर ली गई है। उन्होंने कहा कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सफदरजंग अस्पताल में मृतक का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...