back to top

चिन्मयानंद के खिलाफ बलात्कार मामले में दिल्ली अदालत करेगी सुनवाई

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय शुक्रवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ बलात्कार का मामला उप्र की अदालत से दिल्ली की अदालत को सौंपने के लिए शिकायतकर्ता कानून की छात्रा की याचिका पर दो मार्च को सुनवाई के लिए तैयार हो गया।

शीर्ष अदालत ने इस याचिका पर सोमवार को सुनवाई के लिए सहमति देते हुए कहा कि आपराधिक कार्यवाही का स्थानांतरण करने मे एक समस्या है। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्य कांत की पीठ के समक्ष शिकायतकर्ता महिला की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कॉलिन गोन्साल्विज ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उसे अपनी जान का खतरा है, इसलिए बलात्कार का मामला दिल्ली की अदालत में स्थानांतरित कर दिया जाए।

गोन्साल्विज ने पीठ से कहा, उत्तर प्रदेश में हमारे लिए खतरा है। इस पर पीठ ने कहा, हम (आपकी दलील पर) संदेह नहीं कर रहे कि आप खतरे में हैं। आप पुलिस सुरक्षा के लिए आवेदन कीजिए। गोन्साल्विज ने कहा कि शिकायतकर्ता महिला की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने बंदूकधारी एक पुलिसकर्मी तैनात कर रखा है।

पीठ दो मार्च को इस मामले की सुनवाई के लिए सहमत हो गई और उसने कहा कि संरक्षण के लिए वह प्रशासन से संपर्क करे। इससे पहले, एक अन्य याचिका दायर करके इस महिला ने चिन्मयानंद को जमानत देने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को भी चुनौती दे रखी है।

उच्च न्यायालय ने तीन फरवरी को चिन्मयानंद को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। उप्र के शाहजहांपुर में चिन्मयानंद के ट्रस्ट द्वारा संचालित एक कालेज की कानून की छात्रा का यौन शोषण करने के आरोप में इस पूर्व मंत्री को पिछले साल 20 सितंबर को भारतीय दंड संहिता की धारा 376-सी के तहत गिरफ्तार किया गया था। यह धारा ऐसे मामलों में लागू होती है जहां कोई व्यक्ति अपने पद का फायदा उठाते हुए किसी महिला को उसके साथ यौन संबंध स्थापित करने के लिए प्रेरित करता है या उसे फुसलाता है।

चिन्मयानंद पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली महिला पर भी इस पूर्व केन्द्रीय मंत्री से धन ऐंठने के आरोप में एक मामला दर्ज है। इस महिला को उच्च न्यायालय ने पिछले साल चार दिसंबर को जमानत दे दी थी। उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल अगस्त में इस महिला के कथित यौन शोषण के बारे में एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर आने के कुछ दिन बाद ही उसके लापता होने के मामले में हस्तक्षेप किया था।

शीर्ष अदालत के निर्देश पर उप्र पुलिस ने विशेष जांच दल गठित किया था जिसने करीब एक महीने बाद चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर लिया था। विशेष जांच दल ने इस शिकायत के बाद कानून की छात्रा को भी गिरफ्तार किया था कि उसने और उसके दोस्तों ने कुछ वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए चिन्मयानंद से कथित रूप से पांच करोड़ रूपए वसूल करने का प्रयास किया। इन वीडियो में युवती को चिन्मयानंद को संदेश देते हुए दिखाया गया था।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...