back to top

रक्षा मंत्री ने एनसीसी कैडेट के ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए जारी किया ऐप

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनसीसी कैडेट के ऑनलाइन प्रशिक्षण में मदद के लिए गुरुवार को एक ऐप जारी किया। रक्षा मंत्री ने एक बयान में कहा, कोविड-19 के कारण लगे प्रतिबंधों के मद्देनजर, एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) कैडेटों के प्रशिक्षण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है क्योंकि यह ज्यादातर सम्पर्क-आधारित प्रशिक्षण है।

बयान में कहा गया है कि निकट भविष्य में स्कूलों और कॉलेजों के खुलने की संभावना नहीं है, इसलिए महसूस किया गया कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जाए। बयान में कहा कि डीजीएनसीसी ऐप का लक्ष्य एनसीसी कैडेटों को पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण वीडियो, अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न सहित सभी प्रशिक्षण सामग्री एक मंच पर मुहैया कराना है।

बयान के अनुसार, सवाल पूछने के विकल्प का शामिल करके ऐप को परस्पर संवादात्मक बनाया गया है। इस विकल्प का इस्तेमाल कर कैडेट प्रशिक्षण पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं और इनका जवाब योग्य प्रशिक्षकों के पैनल द्वारा दिया जाएगा। इस मौके पर सिंह के साथ, रक्षा सचिव अजय कुमार, महानिदेशक एनसीसी लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ नागरिक और सैन्य अधिकारी मौजूद थे।

ऐप जारी होने के बाद सिंह ने ट्वीट किया कि यह ऐप डिजिटल लर्निंग के संबंध में एनसीसी कैडेटों के लिए उपयोगी होगा और कोविड-19 के प्रतिबंधों के मद्देनजर पेश आ रही प्रत्यक्ष संपर्क की कठिनाइयों को दूर करेगा। उन्होंने कहा, एनसीसी राष्ट्र को एकता, अनुशासन, सेवा के मूल्य प्रदान करता है। मैंने ऐप के शुभारंभ के दौरान एनसीसी कैडेट्स के साथ बातचीत की और उनके सवालों के जवाब भी दिए। मैं उनकी सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...