back to top

डिफेंस एक्सपो : भारत फोर्ज और पैरामाउंट ग्रुप के बीच सामरिक साझेदारी

लखनऊ। विमान और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कम्पनी पैरामाउंट ग्रुप और भारत के अग्रणी औद्योगिक समूह भारत फोर्ज के बीच सामरिक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

मेक इन इंडिया अभियान के परिणामस्वरुप भारतीय बाजारों और अन्य देशों में अवसरों का लाभ उठाने के उद्देश्य से रक्षा और एयरोस्पेस प्रणालियों के औद्योगिकीकरण और स्वदेशीकरण में दोनों समूहों की प्रौद्योगिकियों, क्षमताओं और निपुणताओं को एकसाथ उपयोग में लाने के लिए यह उच्च स्तरीय साझेदारी की गई है।

भारत फोर्ज की रक्षा और एयरोस्पेस इकाई के अध्यक्ष और सीईओ रजिंदर भाटिया ने बताया कि पैरामाउंट ग्रुप और भारत फोर्ज की कई क्षमताएं और उत्पाद एक दूसरे के लिए अनुरूप हैं। इस साझेदारी से अब यह दोनों समूह रक्षा क्षेत्र की युद्घ से जुड़ी विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सक्षम बन गए हैं।

पैरामाउंट ग्रुप के अध्यक्ष इवोर इचिकोविट्ज़ ने कहा, स्ट्रैटेजिक साझेदारी के जरिए रक्षा औद्योगिक इको-सिस्टम्स को बनाना पैरामाउंट के पोर्टेबल मैन्युफैक्चरिंग मॉडल की बुनियाद रहा है। मजबूत और दीर्घकालिक साझेदारी के माध्यम से अपनी रक्षा और एयरोस्पेस सिस्टम प्रौद्योगिकियों और सोल्यूशंस को विकसित करने के लिए हम उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा प्रौद्योगिकी और कौशल हस्तांतरण से स्थानीय विनिर्माण को सक्षम करने, रक्षा और एयरोस्पेस प्रौद्योगिकियों के स्वदेशीकरण और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाले हाई वैल्यू जॉब्स के निर्माण से वित्तीय व्यवस्था की प्रगति को बढ़ावा देने की नीति, यह हममें और भारत फोर्ज के बीच समानता है, ऐसी कंपनी के साथ साझेदारी करते हुए हमें बहुत ख़ुशी हो रही है।

हमारे संबंधित संगठनों के बीच उत्कृष्ट तालमेल है जो नवाचार, प्रौद्योगिकी विकास और रक्षा क्षमताओं के स्वदेशीकरण की नींव बन सकता है। लखनऊ में आयोजित किए गए डिफेंस एक्सपो2020 में इन कंपनियों ने दो समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए हैं। इनमें एयरोस्पेस और स्पेशल प्रोटेक्टेड व्हीकल्स क्षेत्रों के अवसरों को शामिल किया गया है।

इन समझौतों के अनुसार पैरामाउंट ग्रुप और भारत फोर्ज रक्षा और एयरोस्पेस उत्पादों, सेवाओं और सिस्टम्स की रचना, विकास, औद्योगिकीकरण और स्वदेशीकरण के लिए वैश्विक स्तर के अवसरों पर एकसाथ मिलकर काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...