सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण का पहला लुक जारी, सोशल मीडिया पर तेजी से हो वायरल   

मुंबई। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी आगामी फिल्म सिंघम अगेन में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के किरदार का रविवार को पहला लुक जारी किया।

अजय देवगन और रणवीर सिंह अभिनीत सिंघम अगेन में पादुकोण पुलिस अधिकारी शक्ति शेट्टी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग हाल में शुरु हुई है।

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर पादुकोण के किरदार का पहला लुक साझा किया और लिखा, हमारे पुलिस जगत की सबसे क्रूर और हिंसक अधिकारी।

उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी… हमारे पुलिस जगत की सबसे क्रूर और हिंसक अधिकारी से मिलें… शक्ति शेट्टी… माई लेडी सिंघम … दीपिका पादुकोण।

पादुकोण हाल में शाहरुख खान अभिनीत एक्शन फिल्म जवान में नजर आई थी। पादुकोण ने भी अपने सोशल मीडिया खाते लिखा, पेश है…शक्ति शेट्टी सिंघम अगेन सिंघम श्रृंखला की तीसरी फिल्म है।

 

RELATED ARTICLES

‘द दिल्ली फाइल्स’ का नाम बदला गया, अब ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ के नाम से होगी रिलीज़

पब्लिक डिमांड पर बदला गया फिल्म का नाम: अब 'द दिल्ली फाइल्स' नहीं, 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' मुंबई:निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की चर्चित...

नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में मिला पुलिसकर्मी का शव

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में 42 वर्षीय एक कांस्टेबल कैंट थाना क्षेत्र में नकटिया नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में...

भारत पर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना मेरी जिम्मेदारी, दिल्ली में बोले रक्षामंत्री

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि सशस्त्र बलों के साथ मिलकर काम करना और भारत पर बुरी नजर रखने...

Latest Articles