back to top

भारत में मलेरिया के मामलों में आई गिरावट : डब्ल्यूएचओ

संयुक्त राष्ट्र। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्यूएचओ) ने कहा है कि भारत ने मलेरिया से निपटने की दिशा में बड़ी प्रगति दिखाई है। दक्षिण-पूर्व एशिया में मलेरिया के मामले 2000 में दो करोड़ थे, जो पिछले साल कम होकर 56 लाख हो गए। विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2020 के अनुसार 2019 में दुनियाभर में मलेरिया के 22.9 करोड़ मामले सामने आए।

एक वार्षिक अनुमान जो पिछले चार वर्षों में लगभग अपरिवर्तित रहा है। इस रिपोर्ट को सोमवार को जारी किया गया, जिसके अनुसार पिछले साल इस बीमारी से 4,09,000 लोगों की मौत हुई , जबकि 2018 में इससे 4,11,000 लोगों की मौत हुई थी। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉक्टर टेड्रोस अदनोम घेब्रेएसस ने रिपोर्ट में कहा, दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों ने काफी प्रगति दिखाई है, यहां मामलों और मौत के मामलों में क्रमश: 73 प्रतिशत और 74 प्रतिशत गिरावट आई है।

भारत में मलेरिया के मामलों में सबसे अधिक गिरावट आई है, जहां मामले दो करोड़ से गिरकर 60 लाख हो गए हैं। उसने कहा कि क्षेत्र में मलेरिया के मामलों में 73 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है, जहां 2000 में 2.3 करोड़ मामले थे, जो 2019 में अब 63 लाख हो गए। भारत में मलेरिया से होने वाली मौत के मामले में भी गिरावट आई है। रिपोर्ट के अनुसार मलेरिया से 2000 में 29,500 लोगों की मौत हुई, जबकि पिछले साल इससे 77,00 लोगों की मौत हुई थी। उसके अनुसार हालांकि अब भी दक्षिण-पूर्व एशिया में मलेरिया के 88 प्रतिशत मामले भारत से हैं और मौत के मामले भी 86 प्रतिशत यहीं से हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...