back to top

प्रदेश में 15 अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू करने का निर्णय वापस

लखनऊ। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सूबे में प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्यों को 15 अप्रैल से शुरू करने का निर्णय फिलहाल वापस ले लिया है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित एक समिति ने सोमवार को प्रदेश में सरकारी निर्माण कार्यों को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया था। अब सरकार ने निर्माण कार्य को फिर से प्रारंभ करने के फैसले को स्थगित किया गया है।

इस संबंध में मौर्य ने कहा कि बुधवार को केंद्र सरकार की गाइडलाइंस आने पर उसका अध्ययन करके एक बार फिर से निर्माण समिति की बैठक होगी। इस बैठक में ही तय किया जाएगा कि सारे निर्देश तथा बचाव के साधनों के साथ आगे की रणनीति क्या होगी?

दरअसल, मुख्यमंत्री ने रविवार को वरिष्ठ मंत्रियों की अध्यक्षता में 11 अलग-अलग समितियां बनायीं थी। योगी के निदेर्शों के क्रम में मौर्या की अध्यक्षता में बनी निर्माण कार्यों से संबंधित समिति के अलावा, सोमवार को ही वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में बनी समितियों की बैठकें भी हुई थी।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को निर्माण कार्यों के संबंध में गठित समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए थे कि उन निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर 15 अप्रैल से प्रारंभ कराने के निर्देश दिए हैं, जिन्हें बरसात से पहले कराया जाना नितांत आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे कि उन कार्यो पर विशेष रुप से फोकस किया जाए, जिन्हें बरसात के पहले कराया जाना नितांत आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...