back to top

बहुमंजिला अपार्टमेंट में आग से मृतकों की संख्या 94 हुई, अभी भी धधक रही बिल्डिंग

हांगकांग। हांगकांग में एक बहुमंजिला अपार्टमेंट परिसर में लगी आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन कर्मी दूसरे दिन भी संघर्ष करते रहे। इस हादसे के बाद मृतकों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 94 हो गई। बचावकर्मी टॉर्च लेकर जले हुए टॉवरों के पास एक अपार्टमेंट से दूसरे अपार्टमेंट में जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन दल अब भी सात टॉवरों के सभी घरों में हताहतों की तलाश कर रहे हैं।

वहीं, वांग फुक कोर्ट परिसर की कुछ खिड़कियों से घना धुआं निकल रहा था। उत्तरी उपनगर ताई पो जिले में स्थित इन इमारतों में हजारों लोग रहते हैं। अग्नि सेवा अभियान के उप निदेशक डेरेक आर्मस्ट्रांग चान ने कहा, हमारा अग्निशमन अभियान लगभग पूरा हो गया है। अगला चरण गहन तलाशी और बचाव अभियान है।

यह आग बुधवार दोपहर को बांस के मचान और निर्माण जाल से शुरू हुई मानी जा रही है, जो तेजी से सात इमारतों में फैल गई। चान ने बताया कि मचान और मलबा ऊपर की मंजिलों से नीचे गिर रहा था, जिससे आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता अवरुद्ध हो गया था और बचाव कार्यों में भारी कठिनाई आई।

हांगकांग के नेता जॉन ली ने बृहस्पतिवार सुबह जानकारी दी थी कि 279 लोग लापता हैं। संवाददाता सम्मेलन के दौरान अधिकारियों ने लापता लोगों या इमारतों के अंदर फंसे लोगों की संख्या पर कोई अद्यतन जानकारी नहीं दी।

दमकल सेवा विभाग के अनुसार, इस भीषण अग्निकांड में 94 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अग्निशमन कर्मियों सहित 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं। रात भर में लगभग 900 लोगों को अस्थायी आश्रयों में स्थानांतरित किया गया है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...