back to top

गाजियाबाद के लोनी में धमाके से मरने वालों की संख्या पांच हुई

गाजियाबाद जिले के लोनी में पिछले सप्ताह हुए विस्फोट की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार (23 सितंबर) सुबह लोनी इलाके में रूपनगर कॉलोनी के पास हुए एक विस्फोट के बाद दो मंजिला मकान ढह गया था जिसमें तीन नाबालिग बच्चों की जान चली गई थी जबकि चार अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस उपायुक्त (लोनी) रजनीश उपाध्याय ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार को धमाके में घायल उत्तर-पूर्वी दिल्ली की करवाल कॉलोनी में रहने वाली गीता (27) ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इससे पहले मंगलवार देर रात विस्फोट में घायल महिला मेहविश (40) की भी जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि विस्फोट के वक्त शारिक की फैक्ट्री में मजदूर अवैध पटाखे बना रहे थे। उन्होंने बताया कि फरुखनगर कस्बे के बर्तन व्यापारी विकास गोयल से पटाखों का आर्डर मिला था, जो दिल्ली के सदर बाजार के दुकानदारों
को पटाखे की आपूर्ति करता था। साथ ही गोयल लोनी में अरशद को आतिशबाजी के लिए विस्फोटक और अन्य कच्चे माल की आपूर्ति कर रहा था।

एसीपी ने कहा कि शारिक और विकास गोयल को 25 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। घटना के दिन पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद यादव ने बताया था कि मकान मालिक शकील ने अपना मकान शारिक को किराए पर दे रखा था। उन्होंने बताया कि मकान में कथित तौर पर पटाखे बनाए जा रहे थे, जिसमें धमाका हो गया। डीसीपी यादव ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने मलबे से सात लोगों को निकाला। घटना में इमरान (16) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अलीना (12) और अलीशा (10) को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...