back to top

महिला का तेजाब से जला शव मिला, अभी पहचान नहीं

बहराइच। जिले के मुर्तिहा कोतवाली के जंगल से सटे इलाके में शनिवार सुबह एक युवती का शव मिला। युवती का चेहरा और शरीर के कई हिस्से तेजाब अथवा किसी रसायनिक द्रव्य से जले हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि कतर्नियाघाट जंगल से सटे कोतवाली मुर्तिहा के नौबना गांव में मवेशियों को चराने गए चरवाहों को झाड़ियों में एक युवती का शव दिखाई पड़ा। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। युवती के चेहरे व शरीर पर तेजाब जैसे किसी पदार्थ से जलने के निशान थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर युवती के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया, मृतक युवती की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। युवती का चेहरा व शरीर के कुछ हिस्से तेजाब अथवा किसी केमिकल से जलाए गए हैं। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सही आकलन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किया जा सकेगा। हालांकि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती की पहचान छिपाने के लिए हत्या के बाद उसे जलाया गया है तथा पहचान छिपाने के लिए ही उसके कपड़े गायब किए गए होंगे। लेकिन फिर भी उसकी पहचान की जा सकती है।

एसपी ने बताया, आसपास के जनपदों के थानों व जिले के सभी थानों में युवती की तस्वीर भेजी गई है। नेपाल सीमावर्ती इलाका होने के चलते जरूरत पड़ने पर नेपाली पुलिस को भी उसकी तस्वीर भेजी जाएगी। फिलहाल मृतका की पहचान व घटना की जांच के लिए पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...