back to top

डैन्यूब प्रोपर्टीज ने शाहरुख खान के नाम पर पेश की वाणिज्यिक परियोजना,पहले ही दिन सभी इकाइयां बेची

दुबई । रियल एस्टेट कंपनी डैन्यूब प्रोपर्टीज ने अपनी चर्चित वाणिज्यिक परियोजना शाहरुखज बाय डैन्यूब मंगलवार को यहां औपचारिक रूप से पेश की और पहले ही दिन इसकी सभी इकाइयों को बेचने की घोषणा की। इस परियोजना से कंपनी को 5,000 करोड़ रुपये से अधिक आय प्राप्त होने की उम्मीद है। डैन्यूब ग्रुप की रियल एस्टेट इकाई डैन्यूब प्रोपर्टीज की वाणिज्यिक परियोजना का नाम मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के नाम पर रखा गया है।

कंपनी इसमें करीब 3,500 करोड़ रुपये निवेश कर रही है जिसमें जमीन समेत सभी लागत शामिल है। परियोजना के 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है। कंपनी ने इससे पहले मुंबई में इस परियोजना को पेश किया था।दुबई प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में शाहरुख खान की मौजूदगी में डैन्यूब ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन रिजवान साजन ने औपचारिक रूप से परियोजना पेश की। उन्होंने कहा,पहले ही दिन शाहरुखज बाय डैन्यूब की सभी इकाइयां बिक चुकी हैं।

इसकी रिकॉर्ड सफलता हमारे लिए गर्व का क्षण है। इस परियोजना को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। यह इसकी बेजोड़ गुणवत्ता और कंपनी के प्रति लोगों के भरोसे का स्पष्ट प्रमाण है।उन्होंने इस मौके पर शाहरुखज बाय डैन्यूब 2.0 पेश किये जाने का भी संकेत दिया। संयुक्त अरब अमीरात के बड़े शहर दुबई में गगनचुंबी इमारतों, लक्जरी होटल, व्यापारिक केंद्रों और आधुनिक वास्तुकला के लिए मशहूर शेख जायद रोड पर स्थित 55 मंजिलों वाली इस वाणिज्यिक परियोजना में कुल 488 इकाइयां हैं। इस परियोजना का निर्माण क्षेत्र 10 लाख वर्ग फुट से भी अधिक है और तमाम आाधुनिक सुविधाओं से लैस इस परियोजना में कार्यालयों की शुरूआती कीमत 4,75,000 डॉलर (4.2 करोड़ रुपये) है। कंपनी इस परियोजना से करीब 2.1 अरब एईडी (5,146 करोड़ रुपये)आय की उम्मीद कर रही है।

इस मौके पर अभिनेता खान ने कहा,दुबई में इतने बड़ी परियोजना में अपना नाम देखना मेरे लिए सम्मान की बात है। इस बात का प्रमाण है कि उदारता एवं दूरदर्शिता कैसे एक साथ आ सकती हैं। दुबई ने हमेशा मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया है। यह साहस, कल्पना और इस विश्वास पर बना शहर है कि कुछ भी असंभव नहीं है। शाहरुखजÞ बाय डैन्यूब इसी भावना को दर्शाता है। मैं रिजवान साजन और डैन्यूब जैसे ब्रांड से जुड़कर खुश हूं।

साजन ने कहा,शाहरुख खान और रिजवान साजन का सफर एक जैसा है। दोनों ने 33 साल पहले एक ही सपने के साथ अपना सफर शुरू किया था…शाहरुख खान ने अपनी कड़ी मेहनत से सपनों को नियति में बदल दिया। यही बात डैन्यूब के सफर में नजर आती है। शाहरुखज बाय डैन्यूब साधारण शुरूआत और कुछ कर गुजरने की लालसा में दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की इन दो कहानियों को एक साथ लाता है… कंपनी के अनुसार, डैन्यूब प्रोपर्टीज ने अबतक 40 परियोजनाएं शुरू की है जिसमें से 18 परियोजनाएं पूरी कर चुकी है जबकि अन्य निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...