back to top

खतरे की दस्तक

अभी कुछ दिन पहले की बात है जब राजस्थान में कौओ के मरने की घटना सामने आयी थी और यह आशंका जतायी गयी थी कि बर्ड फ्लू हो सकता है। बर्ड फ्लू पूर्व में भी दो-तीन बार आ चुका है लेकिन देश के किसी एक-दो जगहों पर ही मामले रिपोर्ट किये जाते थे और कुछ दिन में इसका खतरा टल जाता था, लेकिन जिस तरह से देखते ही देखते दस-बारह राज्यों में पक्षियों के मरने की घटनाएं हो रही हैं।

कहीं कौओं की मौत हो रही है, कहीं मुर्गियों में संक्रमण पाया गया, कहीं बत्तख मर रहे हैं तो कहीं चिड़िया घर में रहने वाले जानवरों तक पहुंच गया है, इससे स्पष्ट है कि इस बार खतरा बहुत बड़ा है और अगर सावधानी पूर्वक बचाव के उपाय न किये गये तो देश को एक और वायरस जनित बीमारी से जूझना पड़ सकता है। दरअसल इस बार खतरा इसलिए भी बड़ा है क्योंकि काफी हद तक बर्ड फ्लू फैल चुका है।

पूर्व में जब भी बर्ड फ्लू का संकट सामने आया है तो एक-दो राज्यों में दो-चार जगहों पर ही इसके वायरस की पुष्टि हुई थी, लेकिन इस बार सात राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है और कई राज्या में मृत पक्षियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। संभव है यहां भी बर्ड फ्लू का वायरस सामने आये। जिन सात राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है उनमें उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थन, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश गुजरात, हरियाणा शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बर्ड फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई है, लेकिन कई अन्य जगहों पर भी पक्षियों के मरने की घटनाएं हो रही हैं। इसलिए ऐसी आशंका है कि कहीं यहां भी यह वायरस फैल सकता है। बहरहाल जैसे-जैसे सैंपल की जांच हो रही है उसी गति से बड़ा खतरा भी सामने आ रहा हे। प्रदेश सरकार को बर्ड फ्लू रोकने के लिए जांच की पर्याप्त सुविधाएं विकसित करने के साथ ही कुछ समय के लिए पक्षियों के मांस खाने विशेषकर मुर्गों के मांस खाने पर रोक लगा देनी चाहिए। वैसे बहुत से लोग सतर्क हो गये हैं लेकिन फिर भी ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा रहती है जो सस्ते में मिल रहे चिकेन का लाभ उठाने के लिए चिकेन एवं अण्डा खाने का क्रम बढ़ा देते हैं।

बर्ड फ्लू एविएन इंफ्लूंजा वायरस एच5एन1 से फैलता है और मनुष्य में यह पक्षियों के संपर्क में आने या उनका मांस खाने से फैलता है, लेकिन यह मनुष्य से मनुष्य में भी फैलता है और इसके लक्षण भी दूसरे अन्य फ्लू की तरह होते हैं। बर्ड फ्लू शरीर में तेजी से फैलता है और दो-तीन में ही यह बीमारी जानलेवा हो जाती है। इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही बहुत घातक हो सकती है।

प्रदेश सरकार को पक्षियों के मरने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जहां भी ऐसी घटना सामने आये वहां आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा देनी चाहिए और लोगों को मुर्गा या अन्य पक्षी का मांस खाने से बचना चाहिए। अगर कोई मांस का प्रयोग करता भी है तो भी कच्चा मांस या कच्चे अंडे का सेवन कदापि न करें। एवियन एन्फ्लुएंजा से बर्ड फ्लू फैलता है। कफ, खांसी, डायरिया, बुखार, सिर दर्द, सांस से जुड़ी तकलीफ, गले में खराश इसके प्रमुख लक्षण हैं। यह लक्षण पाये जाने पर तुरंत डाक्टर से मिलना चाहिए।

RELATED ARTICLES

‘चोटी विवाद’ पर ब्रजेश पाठक का बड़ा दांव…बटुकों का तिलक लगाकर किया सम्मान, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों 'चोटी विवाद' ने नया मोड़ ले लिया है, जिसके केंद्र में प्रयागराज का माघ मेला और...

महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब …आठ लाख श्रद्धालुओं और हजारों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ भव्य तैयारियां

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ने की...

7 साल से न बैठे, न लेटे…माघ मेले में इस युवा साधु ने सबको चौंकाया

प्रयागराज। प्रयागराज में आस्था का केंद्र बने माघ मेले में मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक माहौल के बीच साधुओं की विभिन्न भावभंगिमाएं और विचित्र व्यवहार बरबस...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...