back to top

उद्योगों और प्रौद्योगिकी संस्थाओं को साथ जोड़कर पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा : निशंक

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में उद्योगों और शैक्षणिक संस्थाओं को साथ जोड़ते हुए पाठ्यक्रम तैयार करने की संकल्पना की गई है ताकि छात्रों की प्रतिभा का उद्योगों की जरूरतों के लिए उपयोग हो सके।

आल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) के 25वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए निशंक ने कहा कि पहले उद्योगों का इंजीनियरिंग कालेजों आदि से उतना संबंध नहीं देखा जाता था। उद्योगों को क्या चाहिए, यह संस्थान को पता नहीं होता था और संस्थानों से जुड़े विषयों की उद्योगों को जानकारी नहीं होती थी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, हमने इस खाई को पाटने का काम किया है। हम उद्योगों एवं इन प्रौद्योगिकी से जुड़ी शैक्षणिक संस्थानों को साथ जोड़ते हुए इसके आधार पर पाठ्यक्रम तैयार करेंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि नई नीति के तहत छठी कक्षा से ही व्यवसायिक शिक्षा के साथ इंटर्नशिप को जोड़ रहे हैं ताकि स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद छात्र कौशल सम्पन्न बन सकें।

निशंक ने डिजिटल माध्यम से अपने संबोधन में कहा, हमारा प्रयास अकादमिक कार्याे को शिक्षणेत्तर गतिविधियों एवं व्यवसायिक शिक्षा के साथ जोडऩे पर है। नई शिक्षा नीति के तहत हम छठी कक्षा से ही व्यवसायिक शिक्षा को इंटर्नशिप से जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक युवा देश है और नए भारत के निर्माण में युवाओं खासकर प्रबंधन से जुड़े युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होगा।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...