back to top

सीएसके साथियों ने कहा, चेन्नई शिविर में शानदार लय में दिख रहे थे धोनी

चेन्नई। पिछले कई महीनों से क्रिकेट से बाहर रहने के कारण भले ही महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भविष्य को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के उनके साथियों के अनुसार पिछले महीने टीम के शिविर के दौरान यह विकेटकीपर बल्लेबाज शानदार लय में दिख रहा था।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में तीन बार के विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो मार्च को अभ्यास शुरू किया और धोनी पहले दिन से ही इससे जुड़ गए। कोरोना वायरस के कारण यह शिविर हालांकि 14 मार्च को बीच में ही रोक दिया गया था। पिछले साल के आखिर में आईपीएल नीलामी में टीम से जुडऩे वाले लेग स्पिनर पीयूष चावला ने कहा कि धोनी अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में बहुत अच्छी लय में दिखे।

सीएसके की वेबसाइट के अनुसार चावला ने कहा, माही भाई एकाग्रचित होकर अभ्यास कर रहे थे। उन्होंने उसी गंभीरता से बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की जैसे वह मैचों में करते हैं। टीम के एक अन्य लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने कहा कि सीएसके कप्तान के उत्साह ने टीम के अन्य सदस्यों के लिए प्रेरणा का काम किया।

उन्होंने कहा, माही भाई हर दिन नेट्स पर दो या तीन घंटे बल्लेबाजी करते थे। वह जिस तरह से गेंद को हिट कर रहे थे उसे देखते हुए कोई नहीं कह सकता था कि वह लंबे विश्राम के बाद वापसी कर रहे हैं। वह जिस तरह से अभ्यास कर रहे थे वह हम सभी के लिए बड़ी प्रेरणा थी। टीम के गेंदबाजी कोच और पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मीपति बालाजी ने धोनी को नैसर्गिक खिलाड़ी बताया और कहा कि वह सत्र के लिए तैयार दिख रहे थे।

बालाजी ने कहा, धोनी नैसर्गिक खिलाड़ी और बेहद फिट है। ऐसा नहीं लग रहा था कि वह खेल से बाहर रहे थे। वह जिस तरह से अभ्यास कर रहे थे, बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कर रहे थे और टीम को समय दे रहे थे, उससे साफ था कि उनकी निगाहें नए सत्र पर टिकी हैं।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...