back to top

बोइंग के 17000 कर्मचारियों पर संकट, कम्पनी ने 400 लोगों को नौकरी से निकालने का भेजा नोटिस

सिएटल। बोइंग ने अपने पेशेवर एयरोस्पेस श्रमिक संघ के 400 से अधिक सदस्यों को नौकरी से निकालने का नोटिस भेजा है। यह वित्तीय और नियामकीय समस्याओं से उबरने के लिए संघर्ष कर रही कंपनी की हजारों लोगों को नौकरी से निकालने की योजना का हिस्सा है। इसके अलावा, इसकी मशीनिस्ट यूनियन की आठ सप्ताह की हड़ताल भी इसका एक कारण है।

सिएटल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह सोसायटी ऑफ प्रोफेशनल इंजीनियरिंग एम्प्लॉइज इन एयरोस्पेस (एसपीईईए) के सदस्यों को नौकरी से निकालने का नोटिस (पिंक स्लिप) भेजा गया। कर्मचारियों को जनवरी के मध्य तक वेतन मिलेगा। बोइंग ने अक्टूबर में घोषणा की थी कि वह आने वाले महीनों में अपने कर्मचारियों की संख्या में 10 प्रतिशत यानी करीब 17,000 की कटौती करने की योजना बना रही है।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) केली ऑर्टबर्ग ने कर्मचारियों से कहा कि कंपनी को अपनी वित्तीय वास्तविकता के अनुरूप अपने कर्मचारियों के स्तर को फिर से निर्धारित करना होगा। एसपीईईए ने कहा कि छंटनी से 438 सदस्य प्रभावित हुए हैं। यूनियन के स्थानीय खंड में 17,000 बोइंग कर्मचारी हैं जो मुख्य रूप से वाशिंगटन में स्थित हैं, जिनमें से कुछ ओरेगन, कैलिफोर्निया और यूटा में हैं। उन 438 कर्मचारियों में से 218 एसपीईईए की पेशेवर इकाई के सदस्य हैं, जिसमें इंजीनियर और वैज्ञानिक शामिल हैं। बाकी तकनीकी इकाई के सदस्य हैं, जिसमें विश्लेषक, योजनाकार, तकनीशियन और कुशल पेशेवर शामिल हैं।

पात्र कर्मचारियों को तीन महीने तक के लिए करियर ट्रांजिशन सेवाएं और सब्सिडी वाले स्वास्थ्य सेवा लाभ मिलेंगे। कर्मचारियों को भत्ता भी मिलेगा, जो आम तौर पर सेवा के हर साल के लिए लगभग एक सप्ताह का वेतन होता है। हड़ताल के बाद बोइंग के यूनियन वाले मशीनिस्ट ने इसी महीने काम पर लौटना शुरू कर दिया। हड़ताल ने बोइंग को वित्तीय रूप से प्रभावित किया। …लेकिन अक्टूबर में विश्लेषकों के साथ बातचीत में आर्टबर्ग ने कहा कि इसकी वजह से छंटनी नहीं हुई।

यह भी पढ़े : UPPSC : छात्र आंदोलन भड़काने के आरोप में चार टेलीग्राम चैनल के खिलाफ केस दर्ज

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...