उप्र में दलितों और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े : प्रियंका

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में दलितों और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं, लेकिन राज्य की भाजपा सरकार प्रदेश से अपराध के खात्मे का झूठा प्रचार करने में लगी है।

उन्होंने एक ग्राफ शेयर कर ट्वीट किया, दलितों के खिलाफ होने वाले कुल अपराध के एक तिहाई अपराध उत्तर प्रदेश में होते हैं। उप्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध में साल 2016 से 2018 तक 21 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई।

प्रियंका ने दावा किया, ये सारे आंकड़ें उप्र में बढ़ते अपराधों और अपराध के मजबूत होते शिंकजे की तरफ इशारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हैरानी इस बात की है कि इन सब पर जवाबदेही तय करने के बजाय उप्र सरकार अपराध खत्म हो जाने का झूठा प्रचार करती रही।

RELATED ARTICLES

जम्मू मेल में मृत मिले युवक की शिनाख्त

अलीगढ़। जम्मू मेल में मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने...

पुलिस भर्ती में पास हुए 374 अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र के लिए आठ बसों से लखनऊ किया गया रवाना

374 आरक्षी नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ रवाना | गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र | गर्मी में पानी और किट की व्यवस्था की गई | मीरजापुर।...

भीषण गर्मी में ओवरहीट हो रहे ट्रांसफार्मरों पर लगे कूलर भी बेअसर, बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल

बार-बार हो रही ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग से बढ़े फाल्ट भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल फर्रुखाबाद। जिले में 41 उपकेंद्रों से शहर व ग्रामीण...

Latest Articles