back to top

द्वितीय तारा देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट : अन्नपूर्णा क्लब ने सोनी क्लब को नौ विकेट से हराया

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच चंदन मलिक (दो विकेट, नाबाद 36 रन) के ऑलराउंड खेल की बदौलत अन्नपूर्णा क्रिकेट क्लब ने द्वितीय तारा देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के एकतरफा मुकाबले में सोनी क्रिकेट क्लब के खिलाफ नौ विकेट से जीत दर्ज की।गियर क्रिकेट ग्राउंड पर सोनी क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 40 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.3 ओवर में 125 रन के मामूली स्कोर पर ढेर हो गई। टीम से आकाश भारती ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए।
जाय एस यादव ने 21, विवेक कुमार ने 14 व सौरव सिंह ने 12 रन का योगदान दिया। अन्नपूर्णा क्रिकेट क्लब से हर्षित शुक्ल ने तीन विकेट हासिल किए जबकि चंदन मलिक को दो विकेट मिले।
जवाब में अन्नपूर्णा क्रिकेट क्लब ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में एक विकेट पर 127 रन बनाकर नौ विकेट से जीत अपने नाम कर ली। सलामी बल्लेबाज चंदन मलिक (नाबाद 36) व अभिषेक टी (19) ने पारी की शुरुआत की।
चंदन मलिक ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंद पर 3 चौके और दो छक्के से नाबाद 36 रन बनाए। उनका साथ देते हुए अक्षय श्रीवास्तव ने 36 गेंदों पर 11 चौके व एक छक्के से नाबाद 59 की अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...