back to top

उन्नाव में मृत पाई गई दोनो किशोरियों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंत्यष्टि

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के असोहा इलाके के बबुरहा गांव के बाहर बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई दो किशोरियों की अंत्यष्टि शुक्रवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कर दी गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार असोहा थाना इलाके के बबुरहा गांव में बुधवार की शाम पशुओं के लिए चारा लेने गई तीन दलित किशोरियों के खेत में संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था,जहां चिकित्सकों ने कोमल (15) और काजल (14) को मृत घोषित कर दिया था जबकि रोशनी (16) की हालत गंभीर देखकर उन्नाव अस्पताल ले जाया गया और बाद में कानपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

दोनों मृत किशोरियों के शव गुरुवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद गांव लाए गए थे और आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों की अंत्यष्टि कर दी गई। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजकिशोर रावत, स्थानीय विधायक अनिल सिंह, पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद थे। सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की थी और गांव के करीब एक किलोमीटर पहले ही अवरोधक लगा दिए गए थे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी और मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी हर अवरोधक पर लोगों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह, लखनऊ के मंडल आयुक्त रंजन कुमार, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी के अलावा, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी और छह थानों के पुलिस बल लगातार नजर बनाए हुए थे। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया, गुरुवार को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों से बात की गई थी, लेकिन उनके परिवार का एक सदस्य बाहर से आने वाला था और सूर्यास्त हो जाने का हवाला देकर परिजन अंत्यष्टि नहीं करना चाह रहे थे।

इस पर उनकी इच्छा के अनुसार आज सुबह अंत्यष्टि की गई। पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा किसी तरीके का कोई दबाव पीड़ित परिवार पर नहीं बनाया गया है। उनकी इच्छा के अनुरूप और जैसा वह चाहते थे उसी तरह से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न हुई है। मुआवजे के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में शासन से मार्गदर्शन लिया जा रहा है।

जिलाधिकारी से परिजनों की मांग पत्र को लेकर जब पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि कुछ बाहरी लोग गांव में मौजूद थे और वह पीड़ित परिवार को मांग पत्र लिखा रहे थे, जिसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली थी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के किसी भी अधिकारी को परिजनों द्वारा किसी तरह का कोई मांग पत्र नहीं दिया गया है।

इससे पहले अपर पुलिस महानिदेशक (कानूनव्यवस्था) प्रशांत कुमार ने गुरुवार को बताया था कि परिजन की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह ने बताया था कि पीड़ित परिवार बेटियों की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहा है, लिहाजा उनकी तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

राज्य मानवाधिकार आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए उन्नाव के पुलिस अधीक्षक से दो हफ्ते के अंदर रिपोर्ट मांगी है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने गुरुवार को कहा था कि दोनों दलित लड़कियों के शव का तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। उसकी रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और उनके शरीर पर चोट का कोई निशान भी नहीं पाया गया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...