back to top

रचनात्मक माहौल बच्चों की प्रतिभा को देता है नई दिशा : जय कृष्ण अग्रवाल

प्रेरित करना किसी भी संस्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है
लखनऊ। एस्थेटिक एंड कल्चरल डिवेलपमेंट प्रोग्राम 2025-26 के अंतर्गत फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से आयोजित छह दिवसीय क्ले मॉडलिंग कार्यशाला का समापन शुक्रवार को उत्साहपूर्वक हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ कलाकार जय कृष्ण अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्यूरेटर भूपेंद्र कुमार अस्थाना, प्रधानाचार्य नवनीत कौर, वरिष्ठ कला अध्यापक राजेश कुमार तथा विशेषज्ञ अंशु सक्सेना सहित अन्य अध्यापक और अभिभावक भी मौजूद रहे। इस अवसर पर जय कृष्ण अग्रवाल ने बच्चों द्वारा मिट्टी से बनाई गई विभिन्न कलाकृतियों का अवलोकन किया। अपने कला-भाव संबोधन में उन्होंने कहा कि बच्चों को इस प्रकार का कलात्मक वातावरण प्रदान करना और उन्हें सृजनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना किसी भी संस्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बच्चे चाहे किसी भी प्रकार का कार्य करें, उनके लिए संवेदनशील और रचनात्मक माहौल तैयार करना अपने आप में एक सराहनीय पहल है। इस तरह की पहल बच्चों की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे जिस लगन और उत्साह के साथ कार्य कर रहे हैं, उसका सकारात्मक परिणाम उन्हें भविष्य में अवश्य मिलेगा। क्यूरेटर भूपेंद्र कुमार अस्थाना ने कहा कि मिट्टी में बच्चों ने अपनी संवेदनशील भावनाओं को उकेरा है, जो अत्यंत कलात्मक और सुंदर हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को कला के प्रति अपने समर्पण भाव को प्रस्तुत करने के लिए स्वतंत्र छोड़ना चाहिए, क्योंकि वे किसी भी माध्यम में स्वाभाविक रूप से अपने वास्तविक भावों को प्रकट करते हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वरिष्ठ कला अध्यापक राजेश कुमार ने कार्यशाला के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जबकि प्रधानाचार्य नवनीत कौर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अध्यापकों और अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बच्चों की प्रत्येक कलाकृति को बड़े ध्यान से देखा, कई कलाकृतियों को हाथ में उठाकर उनके बारे में जानकारी ली और बच्चों से संवाद भी किया। इस प्रकार की बातचीत से बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास दोनों बढ़ता है।

RELATED ARTICLES

अकीदत से अदा की गयी अलविदा की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

लखनऊ। माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार को शहर की इबादतगाहों पर अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क की तरक्की...

नवरात्र : लखनऊ के 7 देवी मंदिरों में दर्शन करने से पूरी होती है मनोकामना

7 मंदिरों में दर्शन जरूर करना चाहिएलखनऊ। चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से...

नवरात्र से तीन राशियों पर बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती हैलखनऊ। चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मानी...

अकीदत से अदा की गयी अलविदा की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

लखनऊ। माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार को शहर की इबादतगाहों पर अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क की तरक्की...

नवरात्र : लखनऊ के 7 देवी मंदिरों में दर्शन करने से पूरी होती है मनोकामना

7 मंदिरों में दर्शन जरूर करना चाहिएलखनऊ। चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से...

नवरात्र से तीन राशियों पर बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती हैलखनऊ। चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मानी...

पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु : योगेंद्र उपाध्याय

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ 22 मार्च तक होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन लखनऊ। पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु सरीखी हैं। इस पुस्तक मेले...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

459वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत आर्यकुल कॉलेज आॅफ मैनेजमेंट,...

जैन दर्शन के सिद्धांत आज भी मानवता के लिए प्रासंगिक

जैन दर्शन और साहित्य विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू)...