back to top

सीपी राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति पद के रूप में ली शपथ, धनखड़ भी रहे मौजूद

धनखड़ उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद वह पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन को भारत के 15 वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। इस दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, हामिद अंसारी और वेंकैया नायडू भी मौजूद रहे।

धनखड़ उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद वह पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा आदि शामिल हुए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई।

राधाकृष्णन (67) ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों से हराया था। लाल कुर्ता पहने राधाकृष्णन ने ईश्वर के नाम पर अंग्रेजी में शपथ ली। बता दें, उपराष्ट्रपति का पद जगदीप धनखड़ द्वारा 21 जुलाई को अचानक इस्तीफा दिए जाने के कारण खाली हुआ था।

उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद, राधाकृष्णन ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद छोड़ दिया। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मू ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने मन की बात में देशवासियों से की एकजुट रहने की अपील

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के कारण उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए 140 करोड़ देशवासियों...

जम्मू में पहली अंतरराष्ट्रीय मैराथन: बारिश के बीच 4,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

जम्मू । जम्मू में पहली बार आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय मैराथन में रविवार को हजारों उत्साही धावकों ने भाग लिया जिसे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...

स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल आईटीए पुरुष प्राइज मनी टेनिस टूर्नामेंट: एकल में वंश बिष्ट चैंपियन, युगल में वंश नंदल-मयंक शर्मा की जोड़ी विजेता

लखनऊ। स्वरुप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल व युगल दोनों वर्गो में उलटफेर से विजेता का फैसला हुआ। एकल में...

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर...

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन...