back to top

कोविड-19 से संक्रमित मामले बढ़कर हुए 74,281 और मृतक संख्या 2400 के पार

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 122 लोगों की मौत हो जाने के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,415 हो गई है और संक्रमण के 3,525 नए मामले सामने के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 74,281 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमित हुए 24,385 मरीज ठीक हो गए हैं और एक रोगी देश से बाहर जा चुका है। कोविड-19 से संक्रमित 47,480 मरीजों का इलाज चल रहा है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, अभी तक करीब 32.83 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार शाम से कुल 122 मरीजों की जान गई है। इनमें से महाराष्ट्र में 53, गुजरात में 24, दिल्ली में 13, तमिलनाडु एवं पश्चिम बंगाल में आठ-आठ, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में चार-चार, तेलंगाना एवं उत्तर प्रदेश में दो-दो और आंध्र प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और पुडुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। देश में कोविड-19 से हुई 2,415 लोगों की मौतों में से सबसे ज्यादा 921 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है।

इसके बाद गुजरात में 537, मध्य प्रदेश में 225, पश्चिम बंगाल में 198, राजस्थान में 117, दिल्ली में 86, उत्तर प्रदेश में 82, तमिलनाडु में 61 और आंध्र प्रदेश में 46 मरीजों ने दम तोड़ा है। पंजाब एवं तेलंगाना में मृतक संख्या 32 तक पहुंच गई है। कर्नाटक में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 31 हो गई है। हरियाणा में 11, जम्मू-कश्मीर में 10, बिहार में छह और केरल में चार लोगों की जान इस संक्रमण ने ली है। झारखंड, चंडीगढ़ और ओडिशा में तीन-तीन रोगियों की मौत हुई है, जबकि हिमाचल प्रदेश और असम में दो-दो लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि मेघालय, उत्तराखंड और पुडुचेरी में एक-एक मरीज की मौत हुई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मारे गए 70 प्रतिशत लोग किसी न किसी अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे। मंत्रालय के बुधवार सुबह के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां 24,427 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं।

इसके बाद गुजरात में 8,903, तमिलनाडु में 8,718, दिल्ली में 7,639, राजस्थान में 4,126 मध्य प्रदेश में 3,986 और उत्तर प्रदेश में 3,664 लोग संक्रमित हुए हैं। पश्चिम बंगाल में 2,173 लोग संक्रमित पाए गए हैं। आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 2,090 हो गए हैं और पंजाब में 1,914 लोग संक्रमित हैं। तेलंगाना में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,326, जम्मू-कश्मीर में 934, कर्नाटक में 925, बिहार में 831 और हरियाणा में 780 हो गई है।

केरल में कोरोना वायरस के 524 मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में 437 मामले हैं। चंडीगढ़ में 187 और झारखंड में 172 लोग संक्रमित हुए हैं। त्रिपुरा में 154 और उत्तराखंड में 69 मामले सामने आए हैं। असम एवं हिमाचल प्रदेश में 65-65, छत्तीसगढ़ में 59 और लद्दाख में 42 मामले सामने आए हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 33 मामले हैं। मेघालय एवं पुडुचेरी में 13-13 मामले सामने आए हैं और गोवा में कोविड-19 संक्रमण के सात मामले सामने आए हैं। मणिपुर में दो मामले सामने आए हैं और मिजोरम, दादर एवं नगर हवेली एवं अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...