back to top

गृह विभाग की मनमानी पर कोर्ट ने लगायी फटकार

  • मनमाने तरीके से अपील दाखिल करने पर अदालत ने जतायी नाराजगी

विधि संवाददाता

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने मुख्य स्थायी अधिवक्ता के दफ्तर व राज्य सरकार के विधि विभाग की राय को दरकिनार कर डेढ़ साल से अधिक की देरी से मनमाने तरीके से एक पुलिसवाले के मामले में विशेष अपील दाखिल करने पर गृह विभाग को कड़ी फटकार लगायी है। इसके बाद अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने कोर्ट से पछतावा प्रकट करते हुए कहा कि ऐसा गलती से हो गया है और भविष्य में गृह विभाग सावधान रहेगा तथा ऐसी गलती नहीं दोहरायेगा।

 

यह आदेश जस्टिस रितुराज अवस्थी व जस्टिस दिनेश कुमार सिंह की पीठ ने गृह विभाग की ओर से मृतक आश्रित विवाद में एक पुलिसवाले वाले के खिलाफ देरी से दाखिल विशेष अपील के मेरिट पर खारिज करते हुए पारित किया। सुनवाई के दौरान कोर्ट के सामने आया था कि जिस आदेश के खिलाफ गृह विभाग ने अपील दाखिल की थी, उस मामले में मुख्य स्थायी अधिवक्ता के आफिस व विधि विभाग ने मामले के गुण दोष पर विचार करते हुए अपील न दायर करने की सलाह गृह विभाग को दी थी। इसके बावजूद गृह विभाग ने अपील दाखिल कर दी। प्रकरण पर गंभीर रुख अपनाते हुए कोर्ट ने कहा कि कानूनी मामलें में विधि विभाग राज्य सरकार को सलाह देने के लिए होता है। यदि सरकार का कोई विभाग उसकी राय से सहमत नहीं है, तो पुनर्विचार के लिए मामला उसे वापस भेज सकता है न कि स्वयं निर्णय ले सकता है।

 

कोर्ट के तलब करने पर जब अपर मुख्य सचिव अवस्थी, प्रमुख सचिव विधि पीके श्रीवास्तव व डीजीपी 7 जुलाई को पेश हुए तो अवस्थी ने विभाग की गलती मानी। उन्हें तब शर्मिन्दगी का सामना करना पड़ा, जब उन्होंने सफाई देनी चाही कि ऐसा इसलिए किया गया था, क्योंकि अपील न करने से सरकार पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता। कारण, सरकार में उक्त पुलिसवाले की तरह ऐसे ही कई प्रकरण हैं किन्तु बाद में रिकार्ड से ज्ञात हुआ कि पुलिस विभाग में ऐसा केवल एक ही प्रकरण है। सारे मामले को देखने के बाद कोर्ट ने अवस्थी को इंगित करते हुए कहा कि अदालती प्रकिया को किसी अफसर के अहम की संतुष्टि के लिए नहीं प्रयोग करना चाहिए।

 

 

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...